सेल्फी क्रेज बना कहर: पुणे में पुराना पुल गिरने से मची तबाही, कई लोग बहे
News Image

पुणे में रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जहां इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल ढह गया। इस हादसे में 2 सैलानियों की जान चली गई और कई लोगों के बह जाने की खबर है।

यह घटना पुणे ग्रामीण इलाके के कुंदमाला में हुई। कुंदमाला तालेगांव दाभाड़े कस्बे के पास एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

जानकारी के अनुसार, इंद्रायणी नदी पर बना पुल काफी पुराना था। रविवार होने के कारण पुल पर कई पर्यटक मौजूद थे।

स्थानीय निवासी रघुविर शेलार ने बताया कि यह घटना करीब साढ़े चार बजे के आसपास हुई। 100 से अधिक पर्यटक पुल पर घूमने के लिए आए थे, जिनमें से 20 से 25 लोगों को स्थानीय निवासियों ने बचाया। चार से पांच लोगों के लापता होने की जानकारी मिली है। कुछ लोग अभी भी फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए प्रशासन से मदद मांगी गई है।

पिछले दो दिनों से मावल इलाके में भारी बारिश हो रही है और इंद्रायणी नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

एनडीआरएफ की दो टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है। 38 लोगों को नदी से बाहर निकाला गया है।

पुल को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। लेकिन रविवार को पर्यटक पुल के बीच जाकर सेल्फी ले रहे थे। हादसे के समय पुल पर करीब 100-120 सैलानी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साइप्रस से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से फोन पर बात की है। गृह मंत्री अमित शाह ने भी फडणवीस से फोन पर बात कर राहत-बचाव कार्य के जरूरी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हादसे के बाद कुछ लोगों को बचा लिया गया है, जबकि दो लोगों की मौत हुई है। कुछ अभी भी फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध स्तर पर खोज अभियान चलाया जा रहा है।

एनसीपी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने जिला कलेक्टर से बात की है और आवश्यक सहायता भेजने का अनुरोध किया है।

शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने हादसे के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब ब्रिज जर्जर था, तो वहां प्रशासन क्यों नहीं था?

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने दुर्घटना के कारणों की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

साइप्रस में PM मोदी का भव्य स्वागत, व्यापार और रणनीति पर होगी गहन चर्चा

Story 1

तेल डिपो और रिफाइनरियां बनीं निशाना, ईरान की ताकत पर इजरायल का प्रहार, रात भर मिसाइलें गरजीं

Story 1

चौंकाने वाला मंजर: मिसाइलों के बीच छत पर जश्न, सैक्सोफोन की धुन से गूंजा माहौल

Story 1

ईरान ने की हद पार, तो इजराइल की चेतावनी: इलाके खाली करें!

Story 1

कभी फ्लाइट में नहीं बैठ पाऊंगा: प्लेन हादसे के बाद सदमे में वीडियो बनाने वाला लड़का

Story 1

राजस्थान पुलिस: मुल्जिम नहीं, आरोपी कहो! हिंदी में होगा कामकाज

Story 1

इजराइल-ईरान युद्ध के बीच उर्वशी रौतेला का नेतन्याहू को भगवद् गीता देने वाला फोटो वायरल, जानिए सच

Story 1

खुशी-खुशी जा रहे थे...अहमदाबाद विमान हादसे से पहले ब्रिटिश जोड़े का वायरल वीडियो

Story 1

कन्नप्पा ट्रेलर: प्रभास का कैमियो, शिव बने अक्षय, पब्लिक ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया!

Story 1

इज़रायल का ईरान को अल्टीमेटम: हथियार कारखानों के पास से फौरन हट जाएं ईरानी नागरिक!