बलूचिस्तान के सुराब में आग का तांडव, पाकिस्तानी अधिकारी की हत्या से दहला शहबाज का राज
News Image

बलूचिस्तान प्रांत के सुराब शहर में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के चरमपंथियों ने कहर बरपाया है। उन्होंने न केवल शहर पर कब्जा कर लिया, बल्कि एक पाकिस्तानी अधिकारी को भी मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ गहरे सदमे में हैं।

चरमपंथियों ने शुक्रवार देर रात खुजदार जिले के सोराब शहर पर हमला किया। अधिकारियों के अनुसार, BLA के सदस्यों ने कुछ समय के लिए शहर पर नियंत्रण कर लिया। इस दौरान उन्होंने सरकारी संपत्तियों को आग के हवाले कर दिया और एक बैंक को भी लूट लिया।

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि हमलावरों ने सरकारी कार्यालयों में जमकर तोड़फोड़ की, बैंकों से नकदी लूटी और कई सरकारी अधिकारियों के घरों को भी जला दिया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अतिरिक्त उपायुक्त (राजस्व) हिदायत बुलेदी बलूच की जान चली गई। वह बहादुरी से हमले का सामना करते हुए बुरी तरह घायल हो गए थे।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हिदायत बुलेदी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने चरमपंथियों से लड़ते हुए अद्भुत साहस और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन किया।

बलूचिस्तान, क्षेत्रफल के हिसाब से पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है। यह दक्षिण-पश्चिम में स्थित है और अफगानिस्तान, ईरान और अरब सागर से अपनी सीमा साझा करता है। यह प्राकृतिक संसाधनों से भरा हुआ है, विशेष रूप से गैस, तांबा, सोना, कोयला और यूरेनियम के विशाल भंडार यहां पाए जाते हैं।

1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय, बलूचिस्तान एक अर्ध-स्वतंत्र राज्य (खान ऑफ कलात) था। बलूच नेताओं के दावों के अनुसार, पाकिस्तान ने 1948 में जबरन बलूचिस्तान का विलय कर लिया। तभी से बलूचिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध और विद्रोह की शुरुआत हुई है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अमेरिका में बिलावल भुट्टो की बोलती बंद, मुस्लिम पत्रकार के सवाल पर झुकाया सिर

Story 1

दुनिया के सबसे ज्यादा मुसलमानों वाले देश से बांग्लादेश के सेना प्रमुख की नजदीकी, क्या पक रही है कोई खिचड़ी?

Story 1

केंद्र सरकार ने क्या वाकई रिटायर्ड कर्मचारियों के DA और वेतन आयोग लाभ खत्म कर दिए? PIB का खुलासा!

Story 1

उफनती नदी पर मौत का सफर: शख्स ने पार किया टूटा पुल, दिल दहला देने वाला मंजर

Story 1

बिलावल भुट्टो की संयुक्त राष्ट्र में किरकिरी, मुस्लिम पत्रकार ने दिखाया आईना!

Story 1

गुजरात में कब दस्तक देगा मानसून? 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Story 1

RCB ने जीता IPL 2025 का खिताब, दोनों फाइनलिस्ट मालामाल!

Story 1

समुद्र में मिली प्रलय की मछली , मछुआरे भी रह गए दंग!

Story 1

RCB-पंजाब फाइनल: ऋषि सुनक से लेकर अनुष्का शर्मा तक, सितारों से जगमगाया स्टेडियम

Story 1

बेंगलुरु में RCB जीत के जश्न में भगदड़: 7 की मौत