दुनिया के सबसे ज्यादा मुसलमानों वाले देश से बांग्लादेश के सेना प्रमुख की नजदीकी, क्या पक रही है कोई खिचड़ी?
News Image

बांग्लादेश में मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस की लोकप्रियता गिरती जा रही है। देश में कानून व्यवस्था, हिंसा और चुनाव न कराने को लेकर देश भर में उनका विरोध हो रहा है।

दूसरी तरफ, बांग्लादेश आर्मी चीफ अपनी पकड़ मजबूत करने में लगे हैं। वे न सिर्फ देश के अंदर, बल्कि दुनिया भर में अपना नेटवर्क तैयार कर रहे हैं।

बांग्लादेश सेना प्रमुख जनरल वाकर-उज़-ज़मा शेख हसीना के बाद से ही कनाडा, अमेरिका, यूके, चीन और पाकिस्तान के अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं।

अब उन्होंने सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया के विदेश मामलों के उप मंत्री से मुलाकात की है।

इंडोनेशिया के विदेश मामलों के उप मंत्री अरमानथा क्रिस्टियावान नासिर मंगलवार को ढाका में स्थित सेना मुख्यालय पहुंचे थे, जहां वाकर-उज़-ज़मा ने उनकी मेजबानी की।

यह मुलाकात इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि इंडोनेशिया में दुनिया के सबसे ज्यादा मुसलमान रहते हैं। यहां वाकर-उज़-ज़मा की लोकप्रियता बढ़ना का मतलब है कि दुनिया के मुसलमानों में उनकी पहचान बढ़ जाना।

मुलाकात के दौरान, अभिवादन के आदान-प्रदान के साथ-साथ दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने और हाल के संदर्भ में सैन्य और सुरक्षा क्षेत्रों में आपसी जुड़ाव बढ़ाने पर जोर दिया गया।

उप मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में बांग्लादेशी शांति सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका की भी प्रशंसा की है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर नजर रखने वाले कुछ जानकारों का मानना है कि सेना और अंतरिम सरकार में दूरी आई है और सेना प्रमुख किसी भी समय यूनुस का तख्तापलट भी कर सकते हैं।

लेकिन इतने बड़े कदम के लिए उनको अंतरराष्ट्रीय साथ की जरूरत होगी, जिसके लिए वह लगातार विश्व नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

बांग्लादेश में चुनाव न कराए जाने को लेकर सेना और यूनुस सरकार आमने-सामने हैं।

पिछले महीने सेना प्रमुख ने चुनाव न कराए जाने पर यूनुस सरकार को लताड़ लगाई थी। जिसके बाद सरकार की ओर से कहा गया था कि सेना राजनीति में दखल न दे।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

UN में बिलावल को अमेरिकी पत्रकार ने टोका, भारत में मुस्लिमों पर टिप्पणी से पहले सोचने को कहा

Story 1

लखनऊ में ढाई साल की मासूम से दरिंदगी, मुठभेड़ में आरोपी ढेर

Story 1

RCB की जीत का जश्न: बेंगलुरु में फैंस ने लग्जरी कार को किया कबाड़!

Story 1

₹500 के नोट बंद होने की अफवाह, सरकार ने किया खंडन

Story 1

70 साल के कमल हासन के जबरा फैन! फिल्म बैन, फिर भी 42 किलोमीटर चलकर थिएटर पहुंचे लोग

Story 1

गड्ढे से निकलते ही हाथी के बच्चे ने JCB को सूंड से छुआ, जीता सबका दिल!

Story 1

रंगे हाथों पकड़ाया पति! प्रेमिका के घर पत्नी का हंगामा, मेरठ में ज़बरदस्त बवाल

Story 1

शिमला समझौता मृत दस्तावेज , नियंत्रण रेखा अब सिर्फ युद्धविराम रेखा: पाक रक्षा मंत्री

Story 1

कम कपड़ों वाली लड़की मुझे पसंद नहीं - कैलाश विजयवर्गीय का बयान

Story 1

दिल्ली में बकरीद पर प्रतिबंधित पशु कुर्बानी पर रोक, सरकार की सख्त एडवाइजरी जारी