क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंच गई है। यह RCB का चौथा आईपीएल फाइनल है, लेकिन टीम अभी तक खिताब नहीं जीत पाई है।
इस बार RCB के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। लेकिन फाइनल से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन के एक बयान ने RCB फैंस को चिंता में डाल दिया है।
अश्विन का मानना है कि RCB को प्रार्थना करनी चाहिए कि मुंबई इंडियंस (MI) फाइनल में न पहुंचे, वरना उनके लिए खिताब जीतना मुश्किल होगा।
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, अगर RCB को IPL जीतना है, तो गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल करनी चाहिए। MI एक ऐसी टीम है जिसे आप फाइनल में प्रवेश नहीं करने दे सकते, आपको उन्हें किसी भी कीमत पर रोकना होगा। मुंबई इंडियंस ही एकमात्र टीम है जिसके पास RCB के खिलाफ कुछ मौका है। अगर मैं RCB होता तो मैं गुजरात टाइटंस का सामना करना चाहता।
आज शाम 7:30 बजे मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच एलिमिनेटर मुकाबला मुल्लांपुर में खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी।
क्वालीफायर 1 में RCB के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके चलते पंजाब किंग्स की टीम सिर्फ 101 रन पर ढेर हो गई। RCB ने इस लक्ष्य को 10 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया और 9 साल बाद फाइनल में जगह बनाई। अब देखना यह है कि क्या RCB इस बार अश्विन के डर को झूठा साबित करते हुए खिताब अपने नाम कर पाती है या नहीं।
Say Hello to the first 𝐅𝐈𝐍𝐀𝐋𝐈𝐒𝐓𝐒 of #TATAIPL 2025 ❤#RCB fans, how elated are you? 🤩
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2025
Updates ▶ https://t.co/FhocIrg42l#PBKSvRCB | #Qualifier1 | #TheLastMile | @RCBTweets pic.twitter.com/gmnjZsFWxF
18 साल के इंतजार के बाद विराट ने चूमा IPL ट्रॉफी, अनुष्का ने दौड़कर लगाया गले!
IPL 2025: RCB की जीत पर अनुष्का का सिर चकराया, विराट स्टेडियम में फूट-फूटकर रोए!
RCB की ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़!
शतक की हैट्रिक! कैरेबियाई तूफ़ान ने इंग्लैंड में मचाई तबाही, रिचर्ड्स का रिकॉर्ड ध्वस्त
पाकिस्तान की झोली में 22,559 करोड़ और UNSC में मिली बड़ी जिम्मेदारी!
आउटरिच नहीं, चुगली मिशन बना पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल!
RCB की ऐतिहासिक जीत! 18 साल बाद IPL 2025 का खिताब
उफनती नदी पर मौत का सफर: शख्स ने पार किया टूटा पुल, दिल दहला देने वाला मंजर
विराट कोहली ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL ट्रॉफी उठाने से किया इनकार, जानिए क्यों!
राहुल गांधी के जी हुजूर बयान पर भाजपा का पलटवार: बताया घटिया , परिपक्वता का अभाव