दक्षिण कोरिया के पोहांग में एक नौसेना का पी-3 विमान सैन्य अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
विमान में चार लोगों के सवार होने की सूचना है। हालांकि, विमान में सवार लोगों के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
दक्षिण कोरियाई नौसेना ने विमान दुर्घटना की पुष्टि की है। अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार दोपहर को नौसेना का पी-3 गश्ती विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। यह विमान ट्रेनिंग उड़ान पर था।
अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बताया कि संभवतः विमान जमीन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।
दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी योनहाप के अनुसार, यह हादसा स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:50 बजे हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पोहांग के पास एक सैन्य बेस के पास पहाड़ी इलाके में धुएं का गुबार उठते हुए देखा गया। इसके बाद लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने विमान को दुर्घटनाग्रस्त पाया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन बचाव दल और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई।
सोशल मीडिया पर इस हादसे का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें गश्ती विमान जमीन के काफी नजदीक उड़ते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह एक घर की आड़ में जाते हुए दिखाई देता है।
एक अन्य वीडियो में, जिसे किसी कार सवार ने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया है, धुएं का गुबार उठता हुआ दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह नौसेना के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आग लगने का धुआं है।
योनहाप न्यूज एजेंसी ने एक स्थानीय निवासी के हवाले से घटनास्थल पर धुएं का बड़ा गुबार उठने की पुष्टि की है।
कोरियाई नौसेना की टीम दुर्घटना की जांच में जुट गई है। हादसे की वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, विमान में सवार चार लोगों की भी खोजबीन जारी है।
फिलहाल इस हादसे को एक दुर्घटना माना जा रहा है और जांच जारी है।
WATCH: New video from before the plane crash in Pohang, South Korea shows the navy plane in the air and going down.
— AZ Intel (@AZ_Intel_) May 29, 2025
The plane crashed into the mountains, according to Yonhap. Reports of multiple casualties. pic.twitter.com/hDFvumeH4p
केंद्र सरकार ने क्या वाकई रिटायर्ड कर्मचारियों के DA और वेतन आयोग लाभ खत्म कर दिए? PIB का खुलासा!
ज्वालामुखी का तांडव: इटली के माउंट एटना में भयानक विस्फोट, जान बचाकर भागे पर्यटक!
क्या बांग्लादेश के कंधे पर बंदूक रख भारत के खिलाफ साजिश रच रहा पाकिस्तान?
18 साल बाद RCB की जीत, अनुष्का के गले लगकर रोए विराट, विरुष्का मोमेंट वायरल!
राहुल गांधी के बयान पर मचा बवाल, BJP ने बताया पाकिस्तानी प्रोपेगंडा का नेता
अयोध्या में सनसनी: युवक के छह टुकड़े कर घर में फेंका शव
हरियाणा कांग्रेस में नई जान: राहुल गांधी ने संभाला मोर्चा, अंतर्कलह होगी समाप्त!
खान सर की पत्नी का चेहरा देखने वाली इकलौती मेहमान ने खोला राज
सावधान! मुंबई से मात्र 70 KM दूर गजवा-ए-हिंद की इंटरनेशनल साजिश का पर्दाफाश!
विराट कोहली के आंसू नहीं रुके, घुटनों पर बैठकर रो पड़े! 18 साल बाद RCB ने जीता IPL