लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को हरियाणा के वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक की।
हरियाणा कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राहुल गांधी का स्वागत किया। इस दौरान राहुल गांधी ने संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों और प्रभारियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की।
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य संगठन को हर मोर्चे पर सशक्त कर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। पार्टी का मानना है कि कांग्रेस मजबूत होगी तो देश मजबूत होगा।
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष उदय भान, बीरेंद्र सिंह, महासचिव कुमारी सैलजा, वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, अजय सिंह यादव, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और अशोक तंवर शामिल हुए।
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जब पार्टी हरियाणा में अपना पूर्ण संगठनात्मक ढांचा तैयार कर लेगी तो यह पार्टी को और मजबूती देगा। गौरतलब है कि पिछले 11 वर्षों से हरियाणा में कांग्रेस का जिला स्तरीय संगठन नहीं है और पार्टी पिछले लगभग एक दशक से राज्य में सत्ता से भी बाहर है। कांग्रेस ने हरियाणा में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।
कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने बताया कि पार्टी ने साल 2025 को राज्य में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पित किया है। इसकी शुरुआत गुजरात से हुई। फिर हरियाणा और मध्य प्रदेश पायलट राज्य बने। उन्होंने कहा कि संगठन बनने के बाद हरियाणा की सड़कों पर एक मजबूत कांग्रेस दिखाई देगी, जो किसानों और गरीब मजदूरों के हर वर्ग की आवाज उठाएगी। इसके बाद, कांग्रेस पूरे देश में फिर से स्थापित होगी।
लगातार तीसरी बार विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस में अंतर्कलह खुलकर सामने आई और नेता एक-दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ते दिखे। अब राहुल गांधी ने संगठन को मजबूत करने के लिए इस अंतर्कलह को खत्म करने का जिम्मा उठाया है।
कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के नेताओं के मन में संगठन के विस्तार की इच्छा थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज की बैठक में इसके लिए सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे और आने वाले समय में हरियाणा में कांग्रेस संगठन का विस्तार होगा।
#WATCH | Chandigarh: Congress leader Ashok Tanwar says, The Congress party has dedicated the year 2025 to strengthening the party organisation in the state. It started in Gujarat. Then, Haryana and Madhya Pradesh became pilot states... After the organisation s formation, a… pic.twitter.com/7W8vw8hVoZ
— ANI (@ANI) June 4, 2025
पीएम मोदी आज कटरा-श्रीनगर वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी, 22 सालों का इंतज़ार हुआ ख़त्म!
छाता बनते ही पैराशूट! लड़की ने बंदर को दिया छाता, वो हवा में उड़ गया!
पाकिस्तान में कारोबारी ने हिंदू युवक को बेरहमी से पीटा, बहन रहम की भीख मांगती रही
नए कप्तान गिल के नेतृत्व में इंग्लैंड रवाना हुई टीम इंडिया, 20 जून से टेस्ट सीरीज का आगाज!
चिनाब ब्रिज पर PM मोदी ने लहराया तिरंगा, दिखा इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना
आतंकवाद पर भारत को ज्ञान, बिलावल भुट्टो के बेतुके बोल!
लश्कर सरगना हाफिज सईद को भारत सौंपने का सवाल ही नहीं, बेटे तल्हा का दावा
लखनऊ: CCTV फुटेज से खुला दरिंदगी का राज, एनकाउंटर में आरोपी ढेर
अकेला हनी बेजर, तीन तेंदुओं पर भारी! खौफनाक लड़ाई का वायरल वीडियो
थरुर का दावा: पाकिस्तान के आतंकी हमलों पर नहीं कोई शक, चीन की तकनीक का तोड़ा गया तोड़, मध्यस्थता सिरे से खारिज