क्रिकेटर नहीं, फौजी बनना चाहता था ये खिलाड़ी, एक्स्ट्रा मार्क्स ने बदली किस्मत
News Image

भारतीय क्रिकेट में एक और शर्मा जी का लड़का धूम मचा रहा है। आईपीएल में इस खिलाड़ी ने क्रिकेट प्रेमियों और दिग्गजों का दिल जीत लिया है।

बीती रात लखनऊ सुपरजाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। लखनऊ ने 228 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे आरसीबी ने 8 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

इस विस्फोटक पारी खेलने वाले जितेश का सपना क्रिकेट नहीं, फौज में जाना था।

महाराष्ट्र के अमरावती में जन्मे जितेश शर्मा घरेलू क्रिकेट में विदर्भ से खेलते हैं। उन्होंने बताया कि उनके इलाके में खेल सिर्फ मजे के लिए होता था।

12वीं पास करने के बाद जितेश एनडीए ज्वाइन करना चाहते थे, ताकि भारतीय सेना में भर्ती हो सकें।

महाराष्ट्र राज्य बोर्ड की ओर से राज्य स्तर पर खेलने वाले छात्रों को 4% ज्यादा नंबर मिलते थे, इसी वजह से उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया।

2014 में विदर्भ की तरफ से घरेलू क्रिकेट में टी20 फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले जितेश ने इसी साल विजय हजारे ट्रॉफी में लिस्ट ए में जगह बनाई। 2015 में उन्होंने अपना फर्स्ट क्लास मुकाबला खेला।

विदर्भ के लिए ओपनिंग करते हुए जितेश आक्रामक बल्लेबाजी करते थे। कई बार जल्दी आउट होने के चलते उन्होंने यूट्यूब वीडियो देखकर बल्लेबाजी सीखनी शुरू की।

जितेश ने सूर्यकुमार यादव के कई वीडियो देखे ताकि वह उनके जैसे शॉट खेल सकें। उनकी मेहनत रंग लाई और आज वह आईपीएल में आरसीबी की कप्तानी करते हुए लगातार रन बना रहे हैं।

2017 में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा बने जितेश शर्मा के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए। लेकिन उन्होंने हमेशा अपने क्रिकेट पर भरोसा रखा।

2023 में उन्हें टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिला, जिसके बाद एशियाई गेम्स के लिए उनका सिलेक्शन हुआ।

जितेश ने अब तक 13 मैचों की 10 पारियों में 171 के स्ट्राइक रेट के साथ 237 रन बनाए हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ट्रेन में बुजुर्ग पति ने पत्नी के नाखून पेंट किए, प्यार देख पिघला लोगों का दिल

Story 1

सुंदर पत्नी को लेकर तानों से तंग आकर युवक चढ़ा छत पर, शोले जैसा नज़ारा

Story 1

ग्रीन कार्ड और वीज़ा होगा रद्द, अगर तोड़ा कानून! अमेरिका ने चीनी नागरिकों सहित सबको दी चेतावनी

Story 1

कभी-कभी अहंकार जेब में रखना चाहिए: श्रेयस अय्यर पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का बड़ा बयान!

Story 1

बलूचिस्तान आर्मी का पाकिस्तान के शहर पर कब्जा, थानों में लगाई आग; मुनीर और शहबाज को झटका

Story 1

नितिन गडकरी की पत्नी ने उगाया 1 किलो का जैविक प्याज!

Story 1

धाकड़ शेयर: क्या इन स्टॉक्स में बनेगा पैसा? एक्सपर्ट ने लगाया बड़ा दांव!

Story 1

किसान का बेटा लकी कुमार बना एनडीए टॉपर, उड़ाएगा फाइटर जेट

Story 1

जून में आ रहा है EPFO 3.0: एटीएम और यूपीआई से निकालें पीएफ, होंगे कई बड़े बदलाव!

Story 1

स्विट्जरलैंड का खूबसूरत ब्लैटेन गांव कहां गायब हो गया? ग्लेशियर की तबाही का मंजर!