बलूचिस्तान आर्मी (बीएलए) ने पाकिस्तान के एक शहर पर कब्जा कर लिया है। शहर के कई पुलिस थानों में आग लगा दी गई है।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में शहर में कई जगह काला धुआं और आग की लपटें उठती हुई दिखाई दे रही हैं। बीएलए ने दावा किया है कि उसने सौरभ शहर को अपने नियंत्रण में ले लिया है।
सोराब लेवी पुलिस स्टेशन को आग के हवाले कर दिया गया है। शहर की प्रमुख बैंकों और सरकारी इमारतों पर भी बीएलए ने कब्जा कर लिया है।
यह घटना पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के लिए एक बड़ा झटका है।
सैकड़ों बलूच लिबरेशन आर्मी के लड़ाकों ने पूरे सोराब शहर पर कब्ज़ा कर लिया है। बीएलए कमांडरों ने दावा किया है कि उन्होंने लेवी और पुलिस स्टेशनों के साथ-साथ बैंकों और अन्य सरकारी इमारतों पर भी कब्ज़ा कर लिया है। पाकिस्तानी सेना और पुलिस को कई जगहों से मार कर खदेड़ दिया गया है।
सोराब शहर पर कब्जे के बाद बीएलए के प्रवक्ता जयंद बलूच ने एक बयान जारी कर कहा है कि लड़ाकों ने सोराब शहर में बैंक, लेवी स्टेशन और पुलिस स्टेशन समेत महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों पर नियंत्रण कर लिया है। मुख्य क्वेटा-कराची राजमार्ग और सोराब-गदर रोड पर भी जांच और गश्त जारी है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बड़ी संख्या में हथियारबंद लोगों ने शहर में विभिन्न सरकारी इमारतों पर सुनियोजित तरीके से हमला किया। कई अधिकारियों को बंधक बना लिया गया और कुछ सरकारी वाहनों में आग लगा दी गई।
घटना पर पाकिस्तान के अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
पिछले साल से बलूचिस्तान में इस तरह की घटनाओं में वृद्धि हुई है, जहां बलूच स्वतंत्रता सेनानियों ने अस्थायी रूप से क्षेत्रों या महत्वपूर्ण राजमार्गों पर नियंत्रण हासिल कर लिया है।
سوراب لیویز تھانے کے مناظر
— The Balochistan Post (@BalochistanPost) May 30, 2025
بلوچ لبریشن آرمی کے سینکڑوں جنگجوؤں نے شہر کا مکمل کنٹرول حاصل کرلیا۔ بی ایل اے سرمچاروں نے لیویز و پولیس تھانوں سمیت بینک و دیگر سرکاروں عمارتوں کو کنٹرول میں لے لیا ہے۔ pic.twitter.com/0gEXk4anQd
राज के लिए राजा से बेवफा हो गई सोनम! आरोपी की मां-बहन का मीडिया के सामने बयान
आईपीएल के बाद, वैभव सूर्यवंशी का अभ्यास मैच में तूफान - 90 गेंदों में ठोके 190 रन!
मौसम विभाग का अलर्ट: 12 से 16 जून तक भारी बारिश की चेतावनी!
90 गेंदों में 190 रन: इंग्लैंड जाने से पहले वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ान!
1984 सिख नरसंहार: मोदी सरकार पर आरोप लगाना गलत और भटकाने वाला
अखिलेश यादव के करीबी महेंद्र राजभर को माला पहनाने के बाद जड़े थप्पड़, मंत्री ओपी राजभर पर साजिश का आरोप
लॉस एंजेलिस में ट्रंप का बड़ा एक्शन: सड़कों पर उतरे 700 जवान!
विस्फोटक बल्लेबाजी: बल्ला टूटा, फिर भी रनों की बरसात!
क्या सोनम को अब हो रहा है अफ़सोस? थाने में चेहरा छुपाती आईं नज़र!
क्या 2024 के भारतीय चुनाव में अमेरिका ने मोदी सरकार को हटाने के लिए बहाया पैसा?