अखिलेश यादव के करीबी महेंद्र राजभर को माला पहनाने के बाद जड़े थप्पड़, मंत्री ओपी राजभर पर साजिश का आरोप
News Image

जौनपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी महेंद्र राजभर मंगलवार को उस समय हमले का शिकार हो गए, जब वे जौनपुर में महाराजा सुहेलदेव विजयोत्सव कार्यक्रम में भाग ले रहे थे।

एक नेता ने पहले महेंद्र राजभर की तारीफ में भाषण दिया, फिर उन्हें माला पहनाई। इसके बाद, उसने अचानक उनके गाल पर कई तमाचे जड़ दिए। यह पूरी घटना वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर ली।

अचानक हुए इस हमले से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। महेंद्र राजभर ने भी थप्पड़ मारने वाले पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ताओं ने दोनों को अलग कर दिया। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई।

आरोपी की पहचान बृजेश राजभर के रूप में हुई है, जो वाराणसी के बाबतपुर का रहने वाला है। वह महेंद्र राजभर की सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का पूर्व प्रदेश अध्यक्ष है। हमले के बाद वह वाराणसी भाग गया।

पीड़ित महेंद्र राजभर ने जलालपुर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह हमला मंत्री ओम प्रकाश राजभर के इशारे पर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महेंद्र राजभर, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के संस्थापक सदस्यों में से एक थे, लेकिन 2021 में अलग हो गए थे। इसके बाद उन्होंने सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी बना ली थी। बाद में, 2 मई को वे सपा में शामिल हो गए।

सुभासपा ने आज, 10 जून को महाराजा सुहेलदेव का विजयोत्सव मनाया। बहराइच समेत पूर्वांचल के जिन जिलों में सुभासपा का प्रभाव है, वहां कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्री ओम प्रकाश राजभर खुद बहराइच में मौजूद थे।

जौनपुर में भी विजयोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम स्थल पर महाराजा सुहेलदेव की एक बड़ी होर्डिंग लगी थी। महेंद्र राजभर यहां पूजा-पाठ में शामिल हुए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले बृजेश राजभर ने महेंद्र राजभर की तारीफ में भाषण दिया। उन्होंने कहा कि जब अपने लोग सत्ता में गए, तो उन्होंने अपने लोगों की पैरवी नहीं की, बल्कि खुद की सेवा की। उन्होंने अपने बेटे और परिवार के लिए काम किया। चक्रवर्ती सम्राट महाराज सुहेलदेव के नाम को केवल बेचा जा रहा है। कुछ ऐसे आततायी जो समाज को लूट रहे हैं, ऐसे ही आततायी लुटेरों का हम लोग परित्याग करेंगे।

इसके बाद, बृजेश राजभर ने महेंद्र राजभर को माला पहनाई। उस समय महेंद्र राजभर के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही थी। तभी बृजेश राजभर ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया और एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे। यह देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई और कार्यकर्ताओं ने दोनों को अलग-अलग किया।

महेंद्र राजभर ने बताया कि जलालपुर थाना क्षेत्र के आशापुर गांव में भूमि पूजन का कार्यक्रम था, जहां उन्हें सुहेलदेव जी की मूर्ति का अनावरण करना था। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम अच्छा चल रहा था और आखिरी में उन्हें बोलना था, तभी बृजेश राजभर आए और माला पहनाकर उनके ऊपर हाथ उठा दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि बृजेश राजभर न तो किसी का सहयोगी हो सकता है और न ही किसी का पक्षधर। उनके और बृजेश के बीच कोई मनमुटाव नहीं था। उन्होंने बताया कि बृजेश राजभर ने 5 दिन पहले मंत्री ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात की थी और उनके इशारे पर ही यह हमला किया गया।

उल्लेखनीय है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महेंद्र राजभर को मऊ की एक जनसभा में कटप्पा का खिताब दिया था और कहा था कि यही कटप्पा बाहुबली का सफाया करेगा। उस चुनाव में महेंद्र राजभर, माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए थे।

सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामजीत राजभर ने इस घटना को मंत्री ओम प्रकाश राजभर की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि अब्बास अंसारी की विधायकी जाने के बाद मऊ सदर सीट पर उपचुनाव होना है और महेंद्र राजभर को मऊ सदर से उपचुनाव लड़ाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ओम प्रकाश राजभर, महेंद्र राजभर को पीटकर प्रताड़ित करना चाहते हैं, ताकि वे चुनाव लड़ने लायक न रह जाएं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बिजली का रौद्र रूप: ज़मीन पर गिरती बिजली का भयावह वीडियो वायरल

Story 1

अश्लील फिल्मों में काम करने से मना करने पर महिला का छह महीने तक यौन शोषण, पीटा, भूखा रखा, पैर और दांत तोड़े; महिला आयोग ने लिया संज्ञान

Story 1

प्रपोज करने का यह तरीका देख उड़ जाएंगे होश! प्यार में शख्स ने पार की हदें

Story 1

पश्चिम बंगाल: शिव मंदिर की ज़मीन पर अतिक्रमण, विरोध करने पर हमला, गाड़ियां जलाईं

Story 1

चीते जैसी फुर्ती! हेड का शिकार, निकली जुबान, भारतीय फैंस खुश

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर के नायक का इंडिगो में सम्मान, फ्लाइट में बजी तालियां

Story 1

लॉस एंजिल्स में एप्पल स्टोर पर हमला: क्या अमेरिका महान बनेगा ऐसे?

Story 1

स्मिथ का विकेट गिरा! मार्करम की फिरकी में फंसे, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा

Story 1

क्या है ब्रिगेड 313: जिस पर सवाल सुनते ही पाकिस्तानी नेता की हुई बोलती बंद?

Story 1

संन्यास लेते ही मिला इनाम! विस्फोटक बल्लेबाज को मुंबई इंडियंस ने बनाया कप्तान