स्मिथ का विकेट गिरा! मार्करम की फिरकी में फंसे, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
News Image

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों, मार्को जेनसन और कैगिसो रबाडा ने लॉर्ड्स में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल के पहले दिन शानदार शुरुआत की। लंच तक ऑस्ट्रेलिया को 23.2 ओवर में 4 विकेट पर 67 रन पर रोक दिया।

तेज गेंदबाजों ने कसी हुई लाइन और लेंथ से गेंदबाजी की और बेहतरीन मूवमेंट हासिल किया। कुछ बेहतरीन कैच के साथ, पहला सत्र प्रोटियाज के नाम रहा।

स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 76 गेंदों में टेस्ट करियर का 42वां अर्धशतक पूरा किया।

स्मिथ ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मुकाबले की पहली पारी में 112 गेंदों का सामना करते हुए 66 रनों की पारी खेली।

स्मिथ शुरुआत से ही संभल कर बल्लेबाजी कर रहे थे और अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद बड़ी पारी की ओर जाते हुए दिख रहे थे।

लेकिन अफ्रीकी कप्तान ने अचानक से गेंद को एडेन मार्करम को थमाई और उन्होंने स्मिथ को अपने फिरकी में फंसाने में कामयाब हुए।

एडेन मार्करम ने अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर स्टीव स्मिथ को विकेट के पीछे पहले स्लिप में खड़े मार्को जेनसन के हाथों कैच कराया। पहले तो गेंद एक बार को ऐसा लगा की मार्को जेनसन के हाथों से छूट गई लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने कैच को सफलतापूर्वक लपक लिया। स्मिथ खुद पीछे मुड़कर ये सब देखते नजर आये।

लंच के बाद ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हुई और स्टीव स्मिथ अपने परिचित अंदाज में नजर आये, स्मिथ ने 74 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके साथ ही कई रिकॉर्ड अपने नाम किये जिसमे इंग्लैंड में बतौर मेहमान बल्लेबाज सबसे अधिक अर्द्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

उन्होंने इस मामले में एलन बॉर्डर, विव रिचर्ड्स को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 17-17 अर्द्धशतक हैं। स्मिथ का यह इंग्लैंड की धरती पर 18वां अर्द्धशतक रहा।

इसके साथ ही उनके नाम अगला रिकॉर्ड लॉर्ड्स के मैदान पर सर्वाधिक रन बनाने वाले मेहमान बल्लेबाज बन गए हैं।

2015 के बाद से स्मिथ ने इस मैदान पर पांच बार 50 या उससे अधिक का स्कोर किया है। 2015 में उन्होंने 215 और 58 रनों की पारी खेली थी। जबकि 2019 में उन्होंने पहली बारी में 92 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में उन्हें मौका नहीं मिला था। 2023 में उन्होंने 110 और 34 रनों की पारी खेली।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

TNPL में फील्डिंग का हास्यास्पद प्रदर्शन, अश्विन भी हुए दंग!

Story 1

अहमदाबाद विमान हादसा: छात्र के वीडियो में मिला अहम सुराग!

Story 1

युद्ध दो देशों का नहीं, तीन लोगों का: नेतन्याहू ने बताया किसे किससे है खतरा!

Story 1

IND vs ENG: लीड्स टेस्ट के लिए 9 खिलाड़ी पक्के, बाकी 2 स्थानों पर सस्पेंस! किसे मिलेगा मौका?

Story 1

तेज गिरावट! JLR के कमजोर प्रदर्शन से धड़ाम हुए टाटा मोटर्स के शेयर

Story 1

यूरोप की ओर अमेरिकी विशाल उड़ते पेट्रोल पंप , बढ़ी सैन्य हलचल!

Story 1

दामाद के बाद बेटियों पर बवाल: क्या संजय झा की बेटियों को बिना अनुभव के मिला सरकारी वकील का पद?

Story 1

तुर्की के दोस्त पाकिस्तान को पीएम मोदी का करारा जवाब, साइप्रस में ग्रीन लाइन का दौरा!

Story 1

जी7 समिट से पहले साइप्रस और क्रोएशिया की यात्रा: पीएम मोदी का स्मार्ट मूव ?

Story 1

अहमदाबाद विमान हादसा: दूसरा ब्लैक बॉक्स बरामद, 33 यात्रियों सहित 270 की मौत