ग्रीन कार्ड और वीज़ा होगा रद्द, अगर तोड़ा कानून! अमेरिका ने चीनी नागरिकों सहित सबको दी चेतावनी
News Image

अमेरिका में विदेशी वर्कर्स, स्टूडेंट्स और ग्रीन कार्ड धारकों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। USCIS (यूएस सिटिजिनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विस) ने वीज़ा और ग्रीन कार्ड धारकों को नियमों के दायरे में रहने की चेतावनी दी है।

USCIS का कहना है कि अगर कोई भी व्यक्ति कानून तोड़ता है या उसके ऊपर कई मुकदमे दर्ज हैं, तो उसका वीज़ा और ग्रीन कार्ड रद्द किया जा सकता है। वीज़ा और ग्रीन कार्ड रद्द होने का अर्थ है, उस व्यक्ति को अमेरिका छोड़कर जाना होगा। पिछले कुछ महीनों में अमेरिका से हजारों लोगों को डिपोर्ट किया गया है। अमेरिकी सरकार का कहना है कि वह ऐसे लोगों को अपने यहां नहीं रखना चाहती, जिन्होंने कोई अपराध किया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर USCIS ने एक पोस्ट किया, जिसमें चीन के एक व्यक्ति का ग्रीन कार्ड रद्द होने की जानकारी दी गई। पोस्ट में कहा गया, ग्रीन कार्ड पाना एक विशेषाधिकार है, अधिकार नहीं। USCIS लॉस एंजिल्स ने चीन से आए एक ऐसे विदेशी की पहचान की है, जिस पर जालसाजी, लॉन्ड्रिंग और क्रेडिट कार्ड के धोखाधड़ीपूर्ण इस्तेमाल के लिए कई गंभीर आरोप हैं।

एजेंसी ने चीनी व्यक्ति का नाम नहीं बताया है और ना ही इस बात की जानकारी दी है कि उसने क्या अपराध किया था। लेकिन अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह मामला सभी ग्रीन कार्ड और वीज़ा धारकों के लिए एक सबक है। पोस्ट में स्पष्ट रूप से लिखा गया है, ग्रीन कार्ड और वीज़ा रद्द कर दिया जाएगा, अगर कोई विदेशी कानून तोड़ता है।

अमेरिका में ग्रीन कार्ड उन लोगों को दिया जाता है, जो स्थायी रूप से देश में रहना चाहते हैं। वर्कर्स को भी ग्रीन कार्ड मिलता है। यह चेतावनी उन सभी विदेशियों के लिए एक कड़ा संदेश है जो अमेरिका में रहकर कानून का उल्लंघन करते हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

जिस जमात-ए-इस्लामी पर हिन्दू नरसंहार का दाग, बांग्लादेश में उस पर से प्रतिबंध हटा!

Story 1

पहली नज़र का प्यार नहीं था विराट-अनुष्का का रिश्ता, ब्रेकअप के बाद ऐसे हुई शादी!

Story 1

विराट कोहली को रोता देख आनंद महिंद्रा ने लिखी दिल छू लेने वाली बात

Story 1

आपका ज्यादा वक्त नहीं लूंगा... हादसे के बाद स्टेडियम में फैंस से क्या बोले कोहली

Story 1

हम मुस्लिम-तुम मुस्लिम एजेंडे से पाकिस्तान का भारत के खिलाफ षड्यंत्र विफल

Story 1

सींग से उठाकर पटका, पैरों से कुचला: सांड का जानलेवा हमला, CCTV में कैद रोंगटे खड़े करने वाला दृश्य

Story 1

ऐसा क्रिकेट पहले कभी नहीं देखा : अहमदाबाद में IPL फाइनल में ऋषि सुनक

Story 1

भोजपुरी गायिका नेहा सिंह निष्ठा ने मंच पर गुंडागर्दी करने वाले को सिखाया सबक!

Story 1

तेरी गा.. फाड़ दूंगी : बरेली में गर्लफ्रेंड के लिए लड़कियों में हिंसक जंग, वीडियो वायरल

Story 1

RCB की जीत के लिए दूल्हे ने रोकी शादी, रस्में छोड़कर देखा मैच!