बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका की इमर्जिंग टीमों के बीच खेले जा रहे एक मैच में शर्मनाक घटना सामने आई। खिलाड़ियों ने आपा खो दिया और मैदान पर ही हाथापाई शुरू कर दी।
दक्षिण अफ्रीका की इमर्जिंग टीम बांग्लादेश के दौरे पर है। शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला जा रहा था।
अफ्रीकी टीम के खिलाड़ी शेपो एनटुली और बांग्लादेश के खिलाड़ी रिपन मंडोल के बीच अचानक बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों हाथापाई पर उतर आए।
अफ्रीकी खिलाड़ी ने पहले रिपन मंडोल को धक्का दिया। जवाब में रिपन ने उसे बैट से मारने की कोशिश की।
मैदान पर मौजूद अंपायर तुरंत हरकत में आए और बीच-बचाव करने की कोशिश की। उन्होंने मामले को शांत करने का प्रयास किया।
मैच रेफरी इस घटना की रिपोर्ट दोनों देशों के बोर्ड को सौंपेंगे, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
यह घटना उस दौरे का आखिरी मैच था। इससे पहले तीन अनऑफिशियल वनडे मैचों की सीरीज में अफ्रीकी टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। दो अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ रहा था।
I have never seen such an incident in the history of cricket. A direct fight. What a shameful incident of cricket happened between the talented bowler Shepo Ntuli of South Africa and Ripon Mondal of Bangladesh. This is extreme. #BANevsSAe #CricketTwitter #Bangladesh #SouthAfrica pic.twitter.com/3CbMTHwUEA
— Monirul Ibna Rabjal 🇧🇩🇪🇺 (@to2monirul) May 28, 2025
शीशमहल में राघव चड्ढा को मुर्गा बनाकर पीटा गया? नवीन जयहिंद के खुलासे से मची हलचल
ममता बनर्जी का कांग्रेस पर बड़ा हमला: मुश्किल वक्त में गायब हो जाती है ये पार्टी , BJP को लेकर भी दी चेतावनी
दिल्ली में पानी के बिल का बोझ हुआ कम: बकाया बिल पर जुर्माना माफ, अब 15 अगस्त तक उठाएं मौका
गैस की किल्लत पर आप का सरकार से तीखा सवाल: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला है, तो लोग लाइनों में क्यों?
एग्रीस्टैक (AgriStack): करोड़ों किसानों को मिली डिजिटल पहचान, अब खेती-किसानी होगी स्मार्ट और पारदर्शी
वैभव-यशस्वी की आंधी में उड़े रिकॉर्ड्स, गंभीर-सहवाग की जोड़ी को पीछे छोड़ बने नंबर-1
सहारनपुर का मदरसा बना यातना गृह : 10 साल के मासूम को 36 डंडे, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
घायल हूं, इसीलिए घातक हूं : राघव चड्ढा ने AAP के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
IPL 2026: मैं ओवरसीज प्लेयर नहीं हूं - लंदन में रहने पर ट्रोल हुए विराट कोहली ने दिया मजेदार जवाब
पीएम मोदी की चेन्नई में म्यूजिकल डिप्लोमेसी : रमेश विनायकम से मुलाकात के क्या हैं सियासी मायने?