नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह संसद में उनके सवाल नहीं, बल्कि पार्टी द्वारा उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाना है। इस राजनीतिक फेरबदल के बीच आप की हरियाणा इकाई के पूर्व अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने एक ऐसे दावे ने सनसनी फैला दी है, जिसने सबको चौंका दिया है।
क्या है नवीन जयहिंद का गंभीर आरोप? नवीन जयहिंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी कर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि राघव चड्ढा को दिल्ली के कथित शीशमहल (केजरीवाल के पूर्व सरकारी आवास) में बुलाकर उनके साथ मारपीट की गई थी।
जयहिंद का आरोप है कि वहां राघव चड्ढा को मुर्गा बनाकर पीटा गया था, जिसमें उन्हें आंख पर गंभीर चोट आई थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इसी चोट का इलाज कराने के लिए राघव चड्ढा को विदेश (इंग्लैंड) जाना पड़ा था।
हिम्मत दिखाओ राघव, सच बताओ अपने वीडियो पोस्ट में नवीन जयहिंद ने राघव चड्ढा को सीधे चुनौती दी है। उन्होंने लिखा, राजदार राघव जी, आप ये क्यों नहीं बताते कि जब आपको शीशमहल में बुलाकर मुर्गा बनाकर पीटा गया था, तो आपकी आंख में चोट आई थी? जब आंसुओं का सैलाब आया था, तब कहां थे?
जयहिंद ने आगे कहा कि आप की महिला सांसद ने तो फिर भी पिटाई के बारे में कुछ संकेत दिए थे, लेकिन राघव पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने राघव से अपील की है कि वे हिम्मत दिखाएं और उस दौरान वहां मौजूद लोगों और पूरी घटना का सच जनता के सामने रखें।
राघव चड्ढा के सामने चुप्पी का संकट नवीन जयहिंद के इन दावों ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या वास्तव में पार्टी के भीतर ऐसी कोई घटना हुई थी? फिलहाल, इस मामले पर राघव चड्ढा या आम आदमी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
पद से हटाए गए राघव चड्ढा उधर, आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को एक पत्र भेजकर स्पष्ट कर दिया है कि अब राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर की जिम्मेदारी अशोक मित्तल संभालेंगे। साथ ही, पार्टी ने यह भी अनुरोध किया है कि अब राघव चड्ढा को पार्टी के कोटे से बोलने का अवसर न दिया जाए। इस बदलाव के बाद नवीन जयहिंद के आरोप और ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं।
राजदार राघव जी वो क्यो नहीं बताते जब आपको
— नवीन जयहिन्द🇮🇳 (@NaveenJaihind) April 3, 2026
शीशमहल में बुलाके
मुर्गा 🐓 बनाके पीटा गया था
तो आप की आँख में चोट लगी जो इंग्लैंड में जाके ठीक हुई जब आशुओं का सैलाब आया था
आपसे हिम्मत वाली तो महिला सांसद निकली जिसने लोगो को कुछ पिटाई का तो बताया
हिम्मत दिखाओ राघव लोगो को बताओ pic.twitter.com/pJXD4taMFk
तमिलनाडु चुनाव 2026: क्या स्टालिन की सत्ता को मिलेगी चुनौती? सर्वे ने खोल दिए सियासी पत्ते
‘घायल हूं इसलिए और भी घातक हूं’: राघव चड्ढा ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, हर झूठ का दिया जवाब
बाब-अल-मंदेब संकट: क्या ईरान के हाथों में कैद होने वाला है दुनिया का सबसे व्यस्त समुद्री रास्ता?
सैफई में ड्रोन गिरने से मचा हड़कंप, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
बिहार की राजनीति में नया उबाल: पोस्टर वॉर से जेडीयू में नेतृत्व संकट गहराया, निशांत कुमार का नाम आगे
दिल्ली में पानी के बिल का बोझ हुआ कम: बकाया बिल पर जुर्माना माफ, अब 15 अगस्त तक उठाएं मौका
आस्था का अपमान: विसर्जन यात्रा में युवाओं की घिनौनी हरकत, वीडियो वायरल
विराट कोहली का ‘5वां विदेशी खिलाड़ी’ वाला विवाद: इंटरव्यू में छिड़ी बहस पर किंग कोहली ने दिया करारा जवाब
अनूपपुर में मातम: 5 मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढही, 2 की मौत; मलबे में अभी भी दबे हैं कई लोग
GT vs RR: यशस्वी-ध्रुव की तबाही, गुजरात के सामने 211 रनों का विशाल लक्ष्य