चक्कर आने पर मैंने तो सिर्फ सहारा दिया था... बीजेपी नेता की सफाई का वीडियो
News Image

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिलाध्यक्ष का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें नोटिस जारी कर सात दिनों के अंदर जवाब मांगा है।

इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए जिलाध्यक्ष ने स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि वीडियो उनके कार्यालय का है और उसमें दिख रही महिला बीजेपी कार्यकर्ता हैं।

उनके अनुसार, महिला कार्यकर्ता की तबीयत खराब थी। जब वह सीढ़ियां चढ़कर ऊपर आईं तो उन्हें चक्कर आया, जिसके कारण उन्होंने उन्हें सहारा दिया। नेता जी ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ चक्कर आने की वजह से मदद की ।

बीजेपी नेता ने आगे बताया कि महिला कार्यकर्ता ने तबीयत खराब होने के कारण उन्हें फोन किया था और कुछ घंटे आराम करने की बात कही थी। उन्होंने उसे अपनी गाड़ी से कार्यालय बुलाया। जब वह सीढ़ियां चढ़कर ऊपर आईं तो उन्हें चक्कर आया, और उन्होंने गिरने से बचाने के लिए उन्हें सहारा दिया। उन्होंने दावा किया कि वीडियो को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

वीडियो में दिख रही महिला भी सामने आई है। उसने छपिया थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि वीडियो को तोड़-मरोड़ कर वायरल किया गया है और इसका उद्देश्य उसे और भाजपा नेता को बदनाम करना है।

महिला ने कहा कि यह वीडियो राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। उसने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर उसकी और बीजेपी जिलाध्यक्ष की छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। महिला ने स्पष्ट किया कि अमर किशोर कश्यप उसके लिए बड़े भाई जैसे हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

लालू-राबड़ी ने रखा पोते का नाम इराज लालू यादव , जानिए क्या है इस नाम का अर्थ

Story 1

दिग्वेश राठी की हरकत से भड़के विराट, पंत ने दिखाया खेल भावना!

Story 1

लालू यादव ने पोते का नाम रखा इराज लालू यादव , बताया नाम का अर्थ

Story 1

BCCI जिसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने वाला था, वो अब इंग्लैंड जाएंगे!

Story 1

MCL: सपना या सच्चाई? पूरी टीम 2 रन पर ऑल आउट, क्रिकेट बोर्ड भी शर्मसार!

Story 1

बांग्लादेश: क्या यूनुस तैयार कर रहे रजाकारों की फौज? 1200 हिंदुओं के हत्यारे की रिहाई से दहशत!

Story 1

नन्हे फायर फाइटर ने बचाई बहन की जान, वायरल हुआ बहादुरी का वीडियो

Story 1

अगर ऑपरेशन सिंदूर 7 दिन और चलता, तो आज हम... बलोच नेता का पीएम मोदी को खुला पत्र, दुनिया अचंभित!

Story 1

तेजप्रताप की बेदखली पर लालू परिवार में घमासान: मामा साधू और सुभाष आमने-सामने

Story 1

IPL 2025: शतक के बाद पंत का मैदान पर फ्रंट फ्लिप, दर्शक और खिलाड़ी दंग!