लालू-राबड़ी ने रखा पोते का नाम इराज लालू यादव , जानिए क्या है इस नाम का अर्थ
News Image

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने अपने पोते और तेजस्वी यादव के बेटे का नाम इराज लालू यादव रखा है।

लालू प्रसाद यादव ने बुधवार सुबह राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और राजश्री के साथ अपने पोते को गोद में लेकर सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए यह घोषणा की।

लालू यादव ने इराज नाम रखने का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार चैत्र नवरात्र के छठे दिन पैदा हुई उनकी पोती का नाम कात्यायनी रखा गया था, उसी तरह भगवान हनुमान के दिन मंगलवार को जन्म लेने वाले पोते का नाम हनुमान जी के नाम पर इराज रखा गया है।

इराज एक संस्कृत शब्द है जिसके कई अर्थ हैं। इराज नाम का एक अर्थ प्रभु हनुमान भी है। भगवान कामदेव का भी दूसरा नाम इराज है। इराज के अन्य अर्थों में फूल, खुशी और जल से पैदा होने वाला व्यक्ति भी शामिल हैं।

तेजस्वी यादव और राजश्री यादव को मंगलवार को कोलकाता के एक अस्पताल में दूसरा बच्चा हुआ था। उन्होंने 9 दिसंबर 2021 को शादी की थी और 27 मार्च 2023 को उनकी पहली बेटी हुई थी, जिसका नाम कात्यायनी रखा गया था।

इराज के जन्म के बाद लालू परिवार में खुशियों का माहौल है। तेज प्रताप यादव ने भी भतीजे के आगमन पर खुशी जताई और खुद को बड़ा पापा बनने पर सौभाग्यशाली बताया। तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य और परिवार के अन्य सदस्यों ने बच्चे के साथ फैमिली वीडियो कॉल भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

RCB का 22 साल का अनकैप्ड हीरो, 9 साल बाद पहुंचाया फाइनल में!

Story 1

थरूर के सर्जिकल स्ट्राइक बयान पर कांग्रेस में घमासान, खेड़ा ने साझा की थरूर की ही किताब!

Story 1

कमिटमेंट के बाद नहीं सुनता खुद की भी! ऑपरेशन सिंदूर पर एयर चीफ मार्शल का ज़ोरदार बयान

Story 1

क्या हार्वर्ड ने ट्रंप के बेटे का एडमिशन रोका, इसलिए ट्रंप ने बंद की फंडिंग?

Story 1

पंजाब किंग्स की शर्मनाक हार: प्लेऑफ में सबसे कम बॉल खेलकर बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

Story 1

हज पर विवाद: ईरानी मौलवी की गिरफ्तारी से सऊदी-ईरान संबंधों में फिर तनाव!

Story 1

श्रेयस अय्यर के आउट होते ही प्रीति जिंटा का उतरा चेहरा, वीडियो वायरल

Story 1

चलती कार में सनरूफ खोल रोमांस करना पड़ा भारी, ट्रैफिक पुलिस ने ठोका फाइन

Story 1

रोहित की सिफारिश पर गंभीर ने दिलाई इस दिग्गज को इंग्लैंड दौरे में एंट्री!

Story 1

राजीव गांधी ने क्यों मांगी थी रीगन से पाकिस्तान पर बातचीत में मदद?