थरूर के सर्जिकल स्ट्राइक बयान पर कांग्रेस में घमासान, खेड़ा ने साझा की थरूर की ही किताब!
News Image

कांग्रेस नेता शशि थरूर के सर्जिकल स्ट्राइक संबंधी बयान पर पार्टी में ही विरोध के स्वर उठने लगे हैं। इस बीच, कांग्रेसी नेता पवन खेड़ा ने थरूर की किताब का हवाला देते हुए घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया है।

सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर शशि थरूर की टिप्पणी पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। थरूर ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि उन्होंने केवल आतंकी हमलों के जवाब में की गई कार्रवाइयों का उल्लेख किया था, न कि पहले के युद्धों का।

कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर थरूर की 2018 में प्रकाशित किताब द पैराडॉक्सिकल प्राइम मिनिस्टर का एक पृष्ठ साझा किया। उन्होंने लिखा, मैं 2018 में द पैराडॉक्सिकल प्राइम मिनिस्टर किताब में सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर जो कुछ लिखा गया है, उससे सहमत हूं।

किताब के पेज नंबर 209 का जिक्र करते हुए खेड़ा ने लिखा कि 2016 में पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा पर सर्जिकल स्ट्राइक और म्यांमार में विद्रोहियों की तलाश में मिलिट्री रेड का बेशर्मी से पार्टी (भाजपा) ने चुनावी हथियार के रूप में इस्तेमाल किया। खेड़ा के अनुसार, इस तरह का काम कांग्रेस ने पहले कई हमलों को अधिकृत किए जाने के बावजूद कभी नहीं किया।

कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पाकिस्तान की करतूतों को उजागर करने के इरादे से सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विदेश गया है, जिसमें शशि थरूर भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि थरूर ने अपनी किताब में यूपीए सरकार के दौरान हुए सर्जिकल स्ट्राइक का उल्लेख किया है।

नायक ने आगे कहा कि पवन खेड़ा ने भी इस मामले पर ट्वीट कर स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि थरूर ने अपनी किताब में सोच-समझकर ही लिखा होगा।

गौरतलब है कि सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़ी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के कई नेता शशि थरूर की आलोचना कर रहे हैं। थरूर ने कहा कि जो लोग उनकी समझ पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें समझना चाहिए कि वह खास तौर से आतंकी हमलों के जवाब में की गई कार्रवाइयों का जिक्र कर रहे थे।

थरूर 5 देशों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। पनामा में उन्होंने कथित तौर पर कहा कि भारत ने पहली बार आतंकवादी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच एलओसी का उल्लंघन किया था, जबकि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। इसी टिप्पणी पर कांग्रेस के कई नेता भड़क गए हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

जितना भी जोर लगा लें... अब दलाल नहीं कर पाएंगे टिकट की कालाबजारी!

Story 1

IPL 2025: पंजाब किंग्स की हार के 5 विलेन, सरपंच साहब भी नहीं बचा पाए!

Story 1

देख लो, 18 साल इंतज़ार किया, तुम अभी से ज़िद करते हो...!

Story 1

RCB की जीत के बाद भी फैंस निराश, विजय परेड रद्द!

Story 1

विराट कोहली को रोता देख आनंद महिंद्रा ने लिखी दिल छू लेने वाली बात

Story 1

नहीं तो मंगलसूत्र या मुजरा : राहुल गांधी के बयान पर RJD सांसद मनोज झा की नसीहत

Story 1

RCB की ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़!

Story 1

हरियाणा के युवा घर बैठे कमाएं ₹10,000 रोजाना! नायब सैनी सरकार की नई होम स्टे योजना

Story 1

अमेरिका में बिलावल भुट्टो की बोलती बंद, मुस्लिम पत्रकार के सवाल पर झुकाया सिर

Story 1

क्रुणाल पांड्या का दावा सच हुआ! 11 सालों में नौ ट्रॉफी, RCB बनी चैंपियन!