नॉटिंघम में इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया एकमात्र टेस्ट मैच इंग्लैंड ने एक पारी और 45 रनों से जीत लिया। शोएब बशीर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मैच के दौरान, जिम्बाब्वे की दूसरी पारी में हैरी ब्रूक ने स्लिप में एक अविश्वसनीय कैच लपका, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बेन स्टोक्स की प्रतिक्रिया ने प्रशंसकों का ध्यान खींचा है।
यह घटना जिम्बाब्वे की दूसरी पारी के 48वें ओवर में हुई, जब बेन स्टोक्स गेंदबाजी कर रहे थे और वेस्ली मधवेरे स्ट्राइक पर थे। स्टोक्स ने एक शॉर्ट पिच गेंद फेंकी, जो मधवेरे की छाती के पास गई। गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर दूसरी स्लिप में चली गई, जहां हैरी ब्रूक ने बाईं ओर डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ लिया।
ब्रूक के इस अविश्वसनीय कैच को देखकर बेन स्टोक्स पूरी तरह से दंग रह गए। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि ब्रूक ने इतना मुश्किल कैच पकड़ लिया। स्टोक्स का मुंह खुला का खुला रह गया।
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस कैच का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किया है।
मैच की बात करें तो जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। इंग्लैंड ने पहली पारी में 6 विकेट पर 565 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। जैक क्रॉली (124), बेन डकेट (140) और ओली पोप (171) ने शानदार पारियां खेलीं।
जिम्बाब्वे पहली पारी में 265 रन पर ऑल आउट हो गई। ब्रायन बेनेट ने 139 रनों का योगदान दिया।
इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर किया। दूसरी पारी में भी जिम्बाब्वे 255 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड ने जीत के साथ सीरीज पर कब्जा कर लिया।
(यहां देखें वीडियो)
You re a wizard, Harry 🧙♂️ pic.twitter.com/AEsn6PnwAo
— England Cricket (@englandcricket) May 24, 2025
दिल्ली-NCR में आफत की बारिश: सड़कें बनी तालाब, मिंटो ब्रिज पर कार डूबी
दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रेड अलर्ट जारी
सरफराज खान बाहर क्यों? अगरकर ने बताया करुण नायर पर क्यों जताया भरोसा!
शुभमन गिल बने भारत के नए टेस्ट कप्तान, खुद चुना बल्लेबाजी क्रम
अयोध्या में दिखा विराट कोहली का भक्तिमय रूप, हनुमान गढ़ी में पत्नी अनुष्का संग टेका माथा
भारत बना चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, BJP बोली- मोदी ने संभव कर दिखाया
भारत के टेस्ट कप्तान बनते ही शुभमन गिल ने चुना अपना बैटिंग ऑर्डर, इस नंबर पर उतरेंगे प्रिंस !
दिल्ली-एनसीआर में तूफानी बारिश, रेड अलर्ट जारी!
दिल्ली कैपिटल्स ने जिस खिलाड़ी पर लुटाए 10.75 करोड़, उसने पूरे IPL 2025 में फेंकी सिर्फ 18 गेंद!
शुभमन गिल: मैं लंबे समय तक... भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान बनने पर किया बड़ा ऐलान