अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन 18 में शानदार शुरुआत की थी। टीम ने शुरू के चार मैच लगातार जीते, जिसके बाद लगने लगा था कि दिल्ली प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बन सकती है।
हालांकि, इसके बाद टीम अंक तालिका में ऊपर-नीचे होती रही। आईपीएल स्थगित होने के बाद मिचेल स्टार्क का स्वदेश लौटना दिल्ली के लिए बड़ा झटका साबित हुआ। दिल्ली ने सीजन का अपना आखिरी मैच शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ 6 विकेट से जीता।
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के लिए भारत के तेज गेंदबाज टी नटराजन को 10 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा था। इतनी बड़ी रकम टीम ने इसलिए खर्च की होगी क्योंकि उन्हें नटराजन से उम्मीद होगी कि वह उनके महत्वपूर्ण गेंदबाज होंगे।
एक गेंदबाज टी20 में अधिकतम 4 ओवर डाल सकता है, लेकिन जिस गेंदबाज को दिल्ली ने इतनी बड़ी रकम में खरीदा, उसने तो पूरे सीजन में भी 4 ओवर नहीं डाले।
टी नटराजन ने IPL 2025 में सिर्फ 18 गेंदें फेंकी।
दिल्ली कैपिटल्स ने टी20 नटराजन के साथ मिचेल स्टार्क को भी खरीदा था। प्रशंसकों को लग रहा था कि ये दोनों टीम के मुख्य तेज गेंदबाज होंगे। स्टार्क ने तो शानदार गेंदबाजी भी की, लेकिन आईपीएल स्थगित होने के कारण उन्हें स्वदेश लौटना पड़ा और वह फिर वापस नहीं आए।
नटराजन की बात करें तो उन्होंने पूरे सीजन में सिर्फ 3 ओवर डाले। उन्होंने 2 ही मैच खेले और एक ही मैच में 3 ओवर डाले।
टी नटराजन ने 18 मई को खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 3 ओवरों का स्पेल डाला, जिसमें उन्होंने 16 से अधिक की इकॉनमी से 49 रन लुटाए। वह काफी महंगे साबित हुए। दिल्ली कैपिटल्स यह मैच 10 विकेट से बुरी तरह हार गई थी। साई सुदर्शन ने नाबाद 108 और शुभमन गिल ने नाबाद 93 रन बनाए थे।
दिल्ली कैपिटल्स ने 14 मैचों में 7 मैच जीते और 6 मैच हारे, एक मैच बेनतीजा रहा था। 15 अंकों के साथ दिल्ली ने अपना सफर अंक तालिका में पांचवें स्थान पर खत्म किया।
शनिवार को खेले गए आखिरी मैच में दिल्ली के लिए समीर रिजवी ने मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने 25 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाए। 207 रनों के लक्ष्य को दिल्ली ने 19.3 ओवरों में पूरा कर 6 विकेट से जीत दर्ज की।
IPL 2025 प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली टीमें हैं गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस।
𝐌𝐚𝐭𝐜𝐡. 𝐅𝐢𝐧𝐢𝐬𝐡𝐞𝐝. 💥pic.twitter.com/ZJ0wbAU1BJ
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) May 24, 2025
आकाशतीर: भारत का अचूक वायु रक्षा कवच, जो दुश्मन के हमलों को करता है नाकाम
OMG! हैरी ब्रूक का हैरतअंगेज कैच, स्टोक्स भी रह गए दंग
दिल्ली में भारी बारिश: कारें डूबीं, जनजीवन अस्त-व्यस्त!
जालौन में दलित बच्चियों से भेदभाव: अलग बर्तन, अलग क्लास, शिक्षिका बोलीं - हम यादव हैं, दूर रहो
NDA मुख्यमंत्रियों की दिल्ली में अहम बैठक: जातिगत जनगणना और ऑपरेशन सिंदूर पर मंथन
भारत बना चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, BJP बोली- मोदी ने संभव कर दिखाया
पंखे की हवा बचाने का अनोखा देसी जुगाड़: देखकर लोग बोले - यह टेक्नोलॉजी भारत में ही रहनी चाहिए!
भारत के टेस्ट कप्तान बनते ही शुभमन गिल ने चुना अपना बैटिंग ऑर्डर, इस नंबर पर उतरेंगे प्रिंस !
लालू यादव का सियासी ड्रामा ? बेटे को निकालने पर JDU का हमला!
ओवैसी का आतंकवादियों को करारा जवाब: कुरान का हवाला देकर किया इस्लाम का बचाव