दिल्ली-NCR में आफत की बारिश: सड़कें बनी तालाब, मिंटो ब्रिज पर कार डूबी
News Image

दिल्ली-NCR और आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक करवट बदली। 24 और 25 मई की रात दिल्ली और आसपास तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने पहले ही रेड अलर्ट जारी किया था। इसके कुछ घंटे बाद ही बारिश शुरू हो गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के राज्यों में धूल भरी आंधी के बाद बारिश की चेतावनी दी थी। हवा की गति 60 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना जताई गई थी। रेड अलर्ट में हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली-NCR के कुछ इलाके शामिल थे।

दिल्ली में बारिश से गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में पानी भरने से परेशानी बढ़ गई। कई जगहों से पेड़ टूटने की भी सूचना है।

भारी बारिश के कारण मिंटो रोड, हुमायूं रोड और शास्त्री भवन जैसे इलाकों में पानी भर गया। मिंटो ब्रिज पर एक कार पानी में डूबी मिली। अक्सर भारी बारिश के बाद यहां जलभराव हो जाता है। डूबी हुई कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।

मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। IMD ने लोगों को खुली जगहों से बचने और पेड़ों के नीचे शरण न लेने की चेतावनी दी है। कमजोर दीवारों और जर्जर इमारतों से दूर रहने को भी कहा गया है।

खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा। इंडिगो ने बताया कि दिल्ली में खराब मौसम और हवाई यातायात में भीड़ के कारण उड़ानों पर असर पड़ा है। यात्रियों को एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जांचने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने से गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। लेकिन यह राहत कम समय के लिए ही हो सकती है। 22 से 28 मई के बीच दिल्ली के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है। 26 और 28 मई को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। रात का तापमान भी लगातार बढ़ेगा, जो 22 मई को 21 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर सप्ताहांत तक 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

दिल्ली में तूफ़ानी तबाही: पेड़ टूटे, गाड़ियां डूबीं, हवाई सफर अस्त-व्यस्त!

Story 1

100 सालों से देशों को लड़वा रहा अमेरिका, युद्ध से कमाता है पैसा: पाकिस्तानी मंत्री का आरोप

Story 1

इंग्लैंड दौरे से सरफराज खान के ड्रॉप होने पर गावस्कर ने बताया, कहां हुई चूक!

Story 1

घोर कलयुग में त्रेतायुग स्टाइल: CBI दफ्तर में दरोगा पर तीरों की बौछार

Story 1

केरल तट पर डूबा कंटेनर जहाज, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित, तेल रिसाव का खतरा बरकरार

Story 1

W,W,W,W,W,W... 21 वर्षीय इंग्लिश गेंदबाज बना बल्लेबाजों का काल , भारत दौरे से पहले मचाई तबाही

Story 1

जूते में बीयर डालकर सांसद ने मचाया तहलका, संसद में वायरल हुआ वीडियो

Story 1

रूस ने ओबामा के राष्ट्रपति रहते चुराई अमेरिका की हाइपरसोनिक तकनीक: ट्रंप का दावा

Story 1

अयोध्या पहुंचे विराट कोहली, पत्नी अनुष्का के साथ हनुमान गढ़ी में टेका माथा

Story 1

IPL 2025: RCB को मिली खुशखबरी, LSG से मुकाबले से पहले टीम में लौटा सबसे बड़ा मैच विनर!