अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि रूस ने अमेरिकी हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक की चोरी की थी।
ट्रंप के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति थे। उन्होंने यह बातें हाल ही में आयोजित सैन्य दीक्षांत समारोह में कहीं। इस दौरान ट्रंप ने बाइडेन प्रशासन की सैन्य नीतियों की भी कड़ी आलोचना की।
न्यूयॉर्क के वेस्ट पॉइंट मिलिट्री एकेडमी में ग्रेजुएट कैडेट्स को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, यहां आठ कैडेटों ने हाइपरसोनिक रॉकेट डिजाइन करने की चुनौती ली है। आप जानते हैं, हमारा रॉकेट चोरी हो गया था। हम इसके डिजाइनर हैं। ओबामा प्रशासन के दौरान हमारा रॉकेट चोरी हो गया था। आप जानते हैं कि इसे किसने चुराया? रूसियों ने इसे चुराया। कुछ बुरा हुआ।
ट्रंप ने आगे कहा कि अब अमेरिका इन्हें बना रहा है, और बहुत सारे बना रहा है।
अपने संबोधन में ट्रंप ने अमेरिकी सेना को दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना बताया। उन्होंने कहा कि अब वे दुनिया की सबसे महान और सबसे शक्तिशाली सेना के अधिकारी बनेंगे। उन्होंने अपने पहले कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान उन्होंने अमेरिकी सशस्त्र बलों का पुनर्निर्माण किया था।
ट्रंप ने बाइडेन सरकार की सैन्य नीतियों पर भी तीखा हमला करते हुए कहा कि सेना का ध्यान दुश्मन को हराने और अमेरिकी मूल्यों की रक्षा करने पर केंद्रित होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अमेरिका ध्यान भटकाने वाली चीजों से छुटकारा पा रहा है और अपनी सेना को उसके मूल मिशन पर केंद्रित कर रहा है, जो अमेरिका के दुश्मनों को मारना, विरोधियों को कुचलना और अमेरिकी झंडे की रक्षा करना है। ट्रंप ने यह भी कहा कि सैनिकों का कर्तव्य ड्रैग शो करवाना या विदेशी संस्कृतियों को बदलना नहीं है।
Trump claims Russia STOLE hypersonic missile tech
— RT (@RT_com) May 24, 2025
We are the designer of it, we had it stolen during the Obama administration
Something bad happened https://t.co/T5CYERJ7QM pic.twitter.com/mMZfxaYnDt
लखनऊ: CBI दफ्तर में ASI पर धनुष-बाण से हमला, CCTV में कैद हुई घटना
बलोच नेता का पीएम मोदी को पत्र: स्वतंत्र बलूचिस्तान भारत के लिए रणनीतिक लाभ
दिल्ली कैपिटल्स ने जिस खिलाड़ी पर लुटाए 10.75 करोड़, उसने पूरे IPL 2025 में फेंकी सिर्फ 18 गेंद!
100 सालों से देशों को लड़वा रहा अमेरिका, युद्ध से कमाता है पैसा: पाकिस्तानी मंत्री का आरोप
मात्र 100 रुपये में अपना घर! इटली में सरकार दे रही है सुनहरा मौका
लखनऊ में दिनदहाड़े स्कॉर्पियो सवारों ने मारी गोली, युवक गंभीर
ड्राई स्टेट में नशे में धुत इंस्पेक्टर ने मचाया कोहराम, तीन गाड़ियां ठोकीं!
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश का कहर, सड़कें बनीं तालाब, रेड अलर्ट जारी
मुस्तफिजुर रहमान का धमाका: शाकिब को पछाड़कर IPL में बने बांग्लादेश के बादशाह!
ओवैसी की पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी: अगली बार दुस्साहस किया तो जवाब होगा उम्मीद से बढ़कर