कोंडागांव: छत्तीसगढ़ का नारायणपुर जिला मुख्यालय दीवाली से पहले ही रोशनी और उत्साह से जगमगा उठा। अबूझमाड़ से लौटे वीर जवानों का भव्य स्वागत किया गया।
जवानों ने 12 करोड़ से अधिक के इनामी 27 नक्सलियों को मार गिराकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की। इस अभियान में नक्सल पोलित ब्यूरो महासचिव बसवा राजू उर्फ बसवराज भी मारा गया। वह माओवादियों का शीर्ष रणनीतिकार था।
ऑपरेशन से लौटे DRG जवानों के गोटेर से लौटते ही पूरा जिला गर्व से भर गया। मुख्यालय पहुंचते ही लोगों ने आरती उतारी, रंग-गुलाल लगाया और पुष्पवर्षा की।
हर चेहरे पर गर्व था। जवानों ने जनता के साथ जीत का जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक गीतों के साथ जवानों ने थिरकते हुए खुशी मनाई।
इस मुठभेड़ में शहीद हुए दो बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। नारायणपुर उनके बलिदान को नमन करता है। उनके परिजनों को ढांढस बंधाया गया कि उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।
मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों पर 12 करोड़ रुपये से अधिक का इनाम था। कई बड़े कमांडर इसमें शामिल थे। अबूझमाड़ में यह कार्रवाई नक्सलवाद के कमजोर होने का संकेत है।
जवानों का हौसला बुलंद है और जनता का साथ उनके साथ है। नक्सलवाद के दिन गिने जा चुके हैं और जल्द ही छत्तीसगढ़ में शांति और विकास फैलेगा।
*#WATCH नारायणपुर, छत्तीसगढ़: शीर्ष नक्सली बसव राजू सहित 27 नक्सलियों को मार गिराए जाने के बाद डीआरजी जवानों ने जश्न मनाया। pic.twitter.com/8z02pfptGX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 22, 2025
पानी रोका तो सांसें छीन लेंगे : ऑपरेशन सिंदूर के बाद वायरल हुआ धमकी भरा वीडियो
IPL 2025: LSG की जीत पर संजीव गोयनका का पोस्ट वायरल, GT के लिए लिखी खास बात
बसव राजू की मौत के बाद नक्सलवाद में दरार: कमांडर राकेश समेत 24 नक्सलियों का आत्मसमर्पण
इंग्लैंड दौरे के लिए युवा टीम घोषित: मुंबई के आयुष बनेंगे कप्तान, अभिज्ञान उपकप्तान
विश्व क्रिकेट में उलटफेर: वेस्टइंडीज की हार, यूएई ने रचा इतिहास!
धरती की ओर बढ़ता सौर तूफान, छा सकता है अंधेरा! 14,000 साल पहले भी आई थी ऐसी तबाही
हावेरी गैंगरेप: जमानत मिलते ही बलात्कारियों का विजय जुलूस, आक्रोशित हुआ जिला
बाल-बाल बचा स्कूटर सवार, नींद में डूबा था, तभी पीछे से आई कार!
PAK की शर्मनाक हरकत! 200 यात्रियों की चीख पुकार सुनकर भी नहीं पसीजा दिल, IndiGo को नहीं दी उतरने की मंजूरी
भारत में गज़वा-ए-हिंद का ख्वाब: 600 पाकिस्तानी नंबरों से जुड़ा जासूस तुफैल, कबाड़ी हारून भी गद्दार