धरती की ओर बढ़ता सौर तूफान, छा सकता है अंधेरा! 14,000 साल पहले भी आई थी ऐसी तबाही
News Image

फिनलैंड के वैज्ञानिकों ने पेड़ों के जीवाश्म छल्लों (fossil rings) का अध्ययन करके एक भयावह चेतावनी दी है। उनका कहना है कि एक शक्तिशाली सौर तूफान धरती की ओर बढ़ रहा है, जो भारी तबाही मचा सकता है।

वैज्ञानिकों के अनुसार, इस तूफान की वजह से दुनिया के कई देश अंधेरे में डूब सकते हैं। अनुमान है कि ऐसा ही सौर तूफान लगभग 14,000 साल पहले भी आया था।

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इस सौर तूफान को X2.7-class श्रेणी में रखा है, जो इसे अब तक का सबसे खतरनाक सौर तूफान बनाता है। आशंका है कि यह शनिवार या रविवार तक पृथ्वी के करीब आ जाएगा।

वैज्ञानिकों ने 12,350 ईसा पूर्व आए एक सौर तूफान की वजह से पेड़ों के पुराने छल्लों में रेडियोकार्बन की असामान्य वृद्धि का पता लगाया है। उनका दावा है कि यह तूफान इतना शक्तिशाली था कि उसने 2003 के हेलोवीन सौर तूफान से 500 गुना ज्यादा ऊर्जा धरती पर भेजी थी।

क्या होता है सौर तूफान?

सूर्य से निकलने वाली तेज ऊर्जा और प्रोटॉन जब धरती के वायुमंडल से टकराते हैं, तो इसे सौर तूफान कहते हैं। ये कण धरती के चुंबकीय क्षेत्र को हिला देते हैं और रेडियोकार्बन नाम के रेडियोधर्मी तत्व की मात्रा बढ़ा देते हैं। इस रेडियोकार्बन की मदद से वैज्ञानिक पुरानी चीजों की उम्र पता करते हैं।

पृथ्वी पर क्या होगा असर?

इस तूफान से पृथ्वी को सूर्य की प्रत्यक्ष किरणों से बचाने वाली ओजोन परत भी बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। इसके कारण धरती के बाहरी वायुमंडल के तापमान में वृद्धि हो सकती है, जिससे मोबाइल फोन सिग्नल, जीपीएस नैविगेशन के साथ-साथ रेडियो फ्रीक्वेंसी से काम करने वाले सभी डिवाइसेस प्रभावित होंगे।

सौर तूफान के कारण बिजली लाइनों में करंट ज्यादा पैदा हो सकता है जिससे ट्रांसफार्मर भी उड़ सकते हैं।

वर्ष 1989 में भी ऐसा ही एक तूफान आया था, जिसके कारण कनाडा के एक शहर में 12 घंटों तक बिजली गुल रही थी और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा था।

सौर तूफानों की श्रेणी में एक शक्तिशाली तूफान 1859 में भी आया था, जिसे जिओमैग्नेटिक तूफान कहा जाता है। इसने अमेरिका सहित कई देशों को अपना निशाना बनाया था। इस सौर तूफान ने अमेरिका के विश्वप्रसिद्ध टेलीग्राफ सिस्टम को तहस-नहस कर दिया था, और आसमान में रोशनी इतनी तेज थी कि अमेरिका के पश्चिमी भाग में लोग रात को भी अखबार पढ़ पा रहे थे।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

एंजेलो मैथ्यूज का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास: 118 मैच, 15 साल से ज्यादा का सफर समाप्त

Story 1

सड़क किनारे लगा अंग्रेजी का बोर्ड, देखकर लोग बोले - समझदार के लिए बहुत है!

Story 1

हैम्बर्ग स्टेशन पर चाकू से हमला, 12 घायल, कई गंभीर, संदिग्ध गिरफ्तार

Story 1

राजकुमार राव की कॉमेडी ने हंसाया, पर क्या फैंस हुए निराश?

Story 1

ये अनोखी तकनीक दूसरे देश में नहीं जानी चाहिए!

Story 1

सड़क पर नन्हीं महारानी, डॉग आर्मी की Z+ सुरक्षा!

Story 1

जब-जब मैं विराट से लड़ा... कोहली के रिटायरमेंट पर गंभीर का बड़ा बयान

Story 1

आईपीएल 2025: पंत-गिल के बीच तकरार? वीडियो ने मचाया क्रिकेट जगत में हंगामा

Story 1

सामूहिक बलात्कार के आरोपियों का हीरो की तरह स्वागत, 25 किलोमीटर का जुलूस!

Story 1

ई-रिक्शा में छेड़छाड़: युवती कूदी, 4 आरोपी गिरफ्तार