जर्मनी के हैम्बर्ग सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की शाम एक हमलावर ने कई लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में कम से कम 12 लोग घायल हो गए हैं।
पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है और घटना के तुरंत बाद पूरे स्टेशन को घेर लिया गया।
जर्मन अखबार बिल्ड के अनुसार, हैम्बर्ग रेलवे स्टेशन पर चाकू से किए गए हमले में 12 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय पुलिस ने हमले की पुष्टि करते हुए 39 वर्षीय संदिग्ध महिला को गिरफ्तार कर लिया है। माना जा रहा है कि उसने अकेले ही इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है।
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल के आसपास सतर्क रहने और पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
बिल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, हमले में घायल हुए लोगों में से तीन की हालत गंभीर है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और कुछ को मामूली चोटें आई हैं। हमलावर द्वारा किए गए हमले का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
हैम्बर्ग पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि एक व्यक्ति ने स्टेशन पर चाकू से कई लोगों पर हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए हैं। संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, हमलावर ने स्टेशन के ट्रैक 13 और 14 के बीच प्लेटफार्म पर लोगों को निशाना बनाया। हैम्बर्ग की अग्निशमन सेवा ने कहा कि इस हमले में छह लोगों को जानलेवा चोटें आईं, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और तीन को मामूली चोटें आईं है।
घटना के बाद पुलिस ने स्टेशन के कुछ हिस्सों को घेर लिया है। जर्मनी के दूसरे सबसे बड़े शहर हैम्बर्ग के डाउनटाउन में स्थित यह स्टेशन स्थानीय, क्षेत्रीय और लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक मुख्य केंद्र है।
🚨 KNIFE ATTACK IN HAMBURG
— Amy Mek (@AmyMek) May 23, 2025
A knife-wielding woman went on a bloody rampage at Hamburg Central Station Friday evening - leaving 12 people stabbed, three now fighting for their lives.
The attack struck during rush hour. Chaos erupted on platform 13/14. Blood stained the ground.… pic.twitter.com/UvjFmrdlqd
लावा का धमाका! ₹8,000 में 5G स्मार्टफोन लॉन्च, चीनी कंपनियों को टक्कर
जब-जब मैं विराट से लड़ा... कोहली के रिटायरमेंट पर गंभीर का बड़ा बयान
गैंगरेप आरोपियों की जमानत के बाद रोड शो, फिर पहुंची सलाखों के पीछे!
मैच भूल, चीयरलीडर्स को घूरते अंकल , वायरल हुआ वीडियो!
बिहार में अगले दो घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
जो देश आतंकियों और नागरिकों में फर्क नहीं करता, वो... UN में भारत ने पाकिस्तान को फिर धोया, खोली नापाक हरकतों की पोल
रोहित और कोहली के बाद, एक और दिग्गज खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा!
घुसपैठियों की खैर नहीं: मोदी सरकार का ऑपरेशन पुश-बैक , बांग्लादेश में हड़कंप!
कड़ाके की ठंड में नीरज चोपड़ा का संघर्ष, अंतिम प्रयास में दूसरा स्थान
आरसीबी की हार: क्या मयंक अग्रवाल साबित हुए गलत रिप्लेसमेंट?