दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट बुधवार शाम खराब मौसम का शिकार हो गई। श्रीनगर पहुंचते ही विमान भारी ओलावृष्टि की चपेट में आ गया, जिससे विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
तूफान और बारिश के कारण विमान हवा में हिंसक रूप से डगमगाने लगा, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। विमान के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें यात्रियों की चीख-पुकार सुनाई दे रही है।
वीडियो में विमान को बुरी तरह हिलते हुए देखा जा सकता है। सीटें जोर-जोर से हिल रही हैं, जिससे विमान में सवार लगभग 200 यात्री डर के मारे कांप रहे थे। कंपन इतनी तेज थी कि यात्रियों को विमान के लैंडिंग को लेकर भी डर लगने लगा था।
अपनी जान खतरे में देखकर कई यात्री भगवान का नाम लेने लगे, तो कुछ चिल्लाने लगे। डर के मारे बच्चे जोर-जोर से रोने लगे।
पायलट ने विमान को शाम करीब 6:30 बजे श्रीनगर हवाई अड्डे पर उतारा। लैंडिंग के बाद पायलट ने कहा कि वह 41 वर्षों से उड़ान भर रहे हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा अनुभव कभी नहीं किया।
विमान में सवार एक यात्री ने वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दिल्ली से श्रीनगर की यात्रा के दौरान उनका बाल-बाल बचाव हुआ। उन्होंने सुरक्षित लैंडिंग के लिए पायलट की सराहना की।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे कुछ ही घंटों में हजारों लोगों ने देख लिया है। वीडियो पर कई लाइक और कमेंट भी आ रहे हैं।
*I had a narrow escape while flying from Delhi to Srinagar. Flight number #6E2142. Hats off to the captain for the safe landing.@IndiGo6E pic.twitter.com/tNEKwGOT4q
— Sheikh Samiullah (@_iamsamiullah) May 21, 2025
सत्यपाल मलिक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, सीबीआई जांच के बीच स्वास्थ्य संकट
मौत का अनुभव! श्रीनगर जा रही फ्लाइट में TMC नेता सागरिका घोष ने बताई भयावह आपबीती
पीएम मोदी आज करेंगे 103 अमृत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन, यात्रियों को मिलेगा आधुनिक अनुभव!
ऐसा लगा अब नहीं बचूंगी : दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट में फंसे यात्री, सुनाया आंखों देखा हाल
फॉर्म 16 नहीं है? तो भी भर सकते हैं ITR, जानिए कब नहीं है इसकी ज़रूरत!
ट्रेन में कंबल ओढ़कर अश्लील हरकतें: यात्रियों ने किया विरोध, वीडियो वायरल
IPL 2025: फिसड्डी रही CSK, फिर भी इन 5 सितारों ने लूटी महफिल, एक को बताया जा रहा अगला धोनी
22 मिनट में बदला! बीजेपी नेता ने पाकिस्तान पर बोला हमला
भारत से दुश्मनी मोल लेने वाले अजरबैजान को ईरान ने दिखाया आईना, पाकिस्तान-चीन भी हुए चुप!
IPL 2025 प्लेऑफ: क्वालीफायर और एलिमिनेटर का पूरा शेड्यूल जारी!