वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आयकर विभाग ने ITR-1 से लेकर ITR-7 तक सभी फॉर्म जारी कर दिए हैं। आप घर बैठे ई-फाइलिंग पोर्टल के माध्यम से ITR फाइल कर सकते हैं। इसके लिए कुछ दस्तावेजों का होना ज़रूरी है, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, फॉर्म 16, बैंक खाते की जानकारी और अन्य इनकम प्रूफ। बिना लिंक किए पैन और आधार के ITR फाइल नहीं होता है।
अगर सैलरीड पर्सन को फॉर्म 16 न मिले, तो क्या वे ITR फाइल कर सकते हैं? जवाब है, हाँ। कुछ मामलों में बिना फॉर्म 16 के भी ITR फाइल किया जा सकता है।
दरअसल, फॉर्म 16 एक टीडीएस प्रमाणपत्र है, जो कंपनी द्वारा कर्मचारियों को दिया जाता है। अगर आपकी सैलरी से टीडीएस कटता है, तो कंपनी आपको ITR फाइल करने के लिए फॉर्म 16 देगी। इसमें आपके वार्षिक वेतन, टैक्स कटौती और धारा 80सी, 80डी जैसी छूटों की जानकारी होती है।
लेकिन, अगर आपको फॉर्म 16 नहीं मिलता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कंपनी उन कर्मचारियों को फॉर्म 16 नहीं देती जिनकी सैलरी टैक्स के दायरे में नहीं आती और टीडीएस नहीं कटता है। ऐसे कर्मचारी बिना फॉर्म 16 के ITR दाखिल कर सकते हैं।
बिना फॉर्म 16 के भी आप ITR फाइल कर सकते हैं। इसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण है फॉर्म 26AS। इसमें काटे गए टैक्स की पूरी जानकारी होती है, जिसे टैक्स क्रेडिट स्टेटमेंट के रूप में जाना जाता है। फॉर्म 26AS में TDS और TCS से जुड़ी जानकारी होती है। साथ ही, इसमें एडवांस टैक्स और उच्च मूल्य के लेनदेन की जानकारी भी होती है।
फॉर्म 26AS कैसे डाउनलोड करें?
ई-फाइलिंग पोर्टल की वेबसाइट पर जाएं। वहां माय अकाउंट ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर Form 26AS का लिंक शो होगा, उस पर क्लिक करें। इसके बाद असेसमेंट वर्ष चुनें और व्यू टाइम पर क्लिक करें। फॉर्म 26AS को डाउनलोड करने का ऑप्शन दिखाई देगा, डाउनलोड बटन पर क्लिक करके आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
फॉर्म 26AS के अलावा क्या चाहिए?
बिना फॉर्म 16 के ITR फाइल करने के लिए सिर्फ फॉर्म 26AS ही नहीं, बल्कि सैलरी स्लिप भी जरूरी है, खासकर मार्च महीने की। इसके अलावा बैंक स्टेटमेंट की भी जरूरत होती है। निवेश और कर छूट का प्रमाण भी चाहिए होता है, जिसके लिए भुगतान रसीद होनी जरूरी है। आप कहां-कहां निवेश करते हैं, उसकी पेमेंट रसीद होनी चाहिए।
Let’s Learn Tax
— Income Tax India (@IncomeTaxIndia) May 20, 2025
Chapter 04
Want to know the details of your finances as reported?
Learn all about:
👉 Form 26AS: Your tax passbook.
👉 AIS: A complete financial information mirror.
Features, uses & why it matters — all explained!
Use both to cross-check income, TDS,… pic.twitter.com/QrXzHebvKf
IPL 2025: फिसड्डी रही CSK, फिर भी इन 5 सितारों ने लूटी महफिल, एक को बताया जा रहा अगला धोनी
वायरल वीडियो: मेले बाबू ने थाना थाया? - मां ने पकड़ा, प्यार का भूत उतारा!
व्हाइट हाउस में टकराव: ट्रंप और रामफोसा के बीच तीखी बहस!
मेरे पास आपको देने के लिए प्लेन नहीं है... दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के जवाब से ट्रंप परेशान
गर्मी से त्रस्त? इन लड़कों का जुगाड़ करेगा AC को भी फेल!
विश्व मंच पर पाकिस्तान की खुली पोल, आतंकवाद को लेकर भारत का करारा जवाब
इंडिगो फ्लाइट में मौत से मुठभेड़! TMC नेता सागरिका घोष ने बयां किया खौफ
बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता को बेरहमी से पीटा!
PhonePe और UPI यूजर्स ध्यान दें! इन नंबरों से अब नहीं होगा ऑनलाइन लेनदेन, जानिए क्यों?
संजय झा के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल टोक्यो पहुंचा, राजदूत ने किया स्वागत