वायरल वीडियो: मेले बाबू ने थाना थाया? - मां ने पकड़ा, प्यार का भूत उतारा!
News Image

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड से फोन पर बात कर रही है। बातचीत में वही मीठी बातें, तुमने खाना खाया? , मिस कर रहा हूं , आई लव यू जैसे संवाद शामिल हैं।

तभी, फिल्मी अंदाज में, लड़की की मां कमरे में प्रवेश करती हैं और प्यार से कहती हैं, फोन स्पीकर पर रखो जरा बेटा। जैसे ही लड़की फोन स्पीकर पर रखती है, दृश्य बदल जाता है।

बॉयफ्रेंड से बात कर रही लड़की को मां रंगे हाथों पकड़ लेती है। प्रेम की धड़कनें जो पहले मधुर संगीत बजा रही थीं, अब डर के ढोल-नगाड़ों में बदल जाती हैं। लड़की कांपते हाथों से स्पीकर ऑन करती है, और उधर से लड़का अपने प्यार की बातें करते हुए पूछता है, खाना खा ली तुम?

लेकिन कहानी में एक मोड़ आता है। मां तुरंत फोन छीनती है और लड़के को ऐसा जवाब देती है कि इंटरनेट पर डायलॉग की तलाश ही खत्म हो जाए। मां कहती हैं, नहीं खाई है, तू आकर खिला देगा? इतना सुनते ही उधर से फोन कट जाता है।

अब कैमरा लड़की की ओर घूमता है। स्पीकर बंद हो जाता है, मां का गुस्सा बढ़ जाता है, और हाथ चप्पल की ओर बढ़ता है। मां लड़की को जमकर पीटती है, और मार-मार कर उसका सारा प्यार का भूत उतार देती है।

@Abeyaaryashi नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है और कई लोगों ने इसे पसंद भी किया है। सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मुझे तो कई बार पकड़ लिया, लेकिन कूटा नहीं। एक अन्य यूजर ने लिखा, आगे जाकर ये घर वाले ही बोलते हैं, कोई हो तो बता देना। वहीं एक और यूजर ने लिखा, इतनी खुशी मुझे आजतक नहीं हुई।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

GT बनाम LSG: क्या बल्लेबाज करेंगे राज या गेंदबाज मचाएंगे धमाल? पिच रिपोर्ट

Story 1

गुना: सरपंच ने 20 लाख में पंचायत का ठेका दिया, स्टाम्प पर लिखवाया 5% कमीशन!

Story 1

क्या मुकेश अंबानी ने दिल्ली कैपिटल्स को खरीद लिया? मुंबई से हार के बाद प्लेऑफ से बाहर, सोशल मीडिया पर फिक्सिंग के आरोप!

Story 1

आईपीएल 2025: प्लेऑफ में गुजरात, आरसीबी, पंजाब और मुंबई, दिल्ली बाहर

Story 1

कतरी जेट पर सवाल पूछने पर ट्रंप का रिपोर्टर पर गुस्सा, कहा - यहां से निकलो...

Story 1

बांग्लादेश की नाक कटी, यूएई ने रचा इतिहास: फुल मेंबर देश के खिलाफ दूसरी सीरीज जीत!

Story 1

IPL 2025: फिसड्डी रही CSK, फिर भी इन 5 सितारों ने लूटी महफिल, एक को बताया जा रहा अगला धोनी

Story 1

श्रीनगर में इंडिगो विमान की आपातकालीन लैंडिंग, टर्बुलेंस से टूटा अगला हिस्सा, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Story 1

IPL 2025: रोहित शर्मा से छूटा आसान कैच, क्या हार्दिक पांड्या ने किया मैदान से बाहर?

Story 1

पहलगाम हमले में पाकिस्तान का हाथ, अब इस देश ने खुलकर दिया भारत का साथ