दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 से बाहर हो गई है। करो या मरो के मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को 59 रनों से हराया, जिससे दिल्ली की प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो गईं। इस हार के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल इतिहास की पहली टीम बन गई है जिसने अपने पहले चार मैच जीतने के बाद भी प्लेऑफ में जगह नहीं बनाई।
आईपीएल 2025 का 63वां मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस जीत के साथ मुंबई प्लेऑफ में पहुंच गई। आधा टूर्नामेंट खत्म होने तक दिल्ली प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार थी।
दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन के शुरुआती मैचों में सीएसके, आरसीबी (दो बार) और लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया था। इसके बाद दिल्ली को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस ने हराया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच रद्द हो गया था, वहीं भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पंजाब किंग्स के साथ होने वाला मैच भी रद्द हो गया।
मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार दिल्ली कैपिटल्स को हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए।
181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स 18.2 ओवर में 121 रनों पर सिमट गई। समीर रिजवी ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह और मिचेल सेंटनर ने 3-3 विकेट लिए।
मुंबई को अपना आखिरी लीग मैच 26 मई को पंजाब किंग्स के साथ खेलना है।
*ONE OF THE MOST ICONIC MATCHES:
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 21, 2025
DC before this match - 4 wins, 0 loss.
MI before this match - 1 wins, 4 loss.pic.twitter.com/I5RYGgdNTM
भारत की मार से डरा पाकिस्तान, अमेरिका से हथियारों की भीख!
केदारनाथ जा रहा हेलीकॉप्टर हाईवे पर क्रैश! कार चकनाचूर, देखें LIVE वीडियो
इंग्लिश सरजमीं पर खलील का कहर, चार ओवर में इंग्लैंड-ए का बैटिंग ऑर्डर धराशायी
हाथी ने गैंडे के पेट में घुसा दिए दोनों दांत, भयानक लड़ाई का वीडियो वायरल
डॉ. मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की सगाई, जानिए कौन हैं सीएम की छोटी बहू
सुजलॉन एनर्जी में बड़ी डील: प्रमोटर बेचेंगे 20 करोड़ शेयर!
सैटेलाइट तस्वीरों ने उजागर किया: सुखोई मार गिराने का पाकिस्तानी दावा झूठा
नासिक, अहिल्यानगर और लातूर में उद्धव सेना में दरार: शिंदे गुट में शामिल हुए कई बड़े नेता
80 विमान और 400 मिसाइलों का सामना: पाकिस्तान ने US से मांगी एयर डिफेंस सिस्टम की भीख
रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज रविवार को बंधेंगे सगाई के बंधन में, अखिलेश यादव समेत कई वीआईपी होंगे शामिल