भारत की मार से डरा पाकिस्तान, अमेरिका से हथियारों की भीख!
News Image

पाकिस्तान भारत के मिसाइल हमले के बाद बुरी तरह घबराया हुआ है। उसे अपने भविष्य की चिंता सता रही है और इसीलिए उसने अमेरिका से अत्याधुनिक हथियारों की मांग की है।

एक 13 सदस्यीय पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल इन दिनों वॉशिंगटन में है, जहां वह अमेरिकी हथियारों की गुहार लगा रहा है। पाकिस्तान के केंद्रीय मंत्री मुसादिक मलिक ने अमेरिका से वायु रक्षा प्रणाली और लड़ाकू विमान देने की प्रार्थना की है। इससे स्पष्ट है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ जो डींग मार रहा था, वह सरासर झूठ थी और यही कारण है कि वह भविष्य में भारत के किसी भी संभावित हमले से बचने की तैयारी में जुट गया है।

पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने यह स्वीकार किया है कि भारत का हमला बहुत बड़ा था और उन्हें भारी नुकसान हुआ है। मलिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि भारत 80 फाइटर जेट के साथ आया था, और हर जेट में 5 मिसाइलें थीं। उनमें से कुछ परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम थीं। 400 मिसाइलें... आप सोच सकते हैं कि हमारा क्या होता। अगर हमारे पास वायु रक्षा प्रणाली नहीं होती, तो हम मलबे में दबे होते।

मलिक ने आगे कहा, भारत जो तकनीक इस्तेमाल कर रहा है, वह बहुत ही उन्नत है। इसलिए हम कह रहे हैं कि लाओ, वे तकनीकें हमें दो। हम उन्हें आपसे खरीद लेंगे।

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल वॉशिंगटन में है, जो अमेरिकी अधिकारियों और सांसदों से बातचीत करेगा। केंद्रीय मंत्री मलिक इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।

मलिक के बयान ने पाकिस्तान की पोल खोल दी है। एक तरफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अपने देश के लोगों के सामने जीत का दावा कर रहे हैं, वहीं उनकी कैबिनेट के मंत्री अमेरिका से मदद मांग रहे हैं। शहबाज शरीफ ने तो हद ही कर दी और इस सैन्य टकराव के बाद पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल की उपाधि से नवाज दिया।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बकरीद पर भैंसे के लिए क्यों उतारनी पड़ी पुलिस फोर्स ?

Story 1

हाथ मिलाए, मुस्कुराए, साथ बैठे: गहलोत-पायलट की मुलाकात, वीडियो वायरल

Story 1

गांव का हूं, अंग्रेजी नहीं आती : शिक्षा मंत्री की टिप्पणी पर छात्रा का तीखा जवाब

Story 1

पायलट ने उड़ान भरने से किया इनकार, एकनाथ शिंदे का विमान लेट!

Story 1

बाल नोचे, ज़मीन पर घसीटा: रायपुर में आधी रात को सड़क पर लड़के-लड़कियों का खूनी गैंगवार

Story 1

कुंभकरण की नींद! युवक के पास से गुजरी शेरनी, बाल भी बांका न हुआ

Story 1

आतंकवाद पर पाकिस्तान को बेनकाब करने उतरीं प्रियंका चतुर्वेदी, कहा - सरकार से सवाल पूछूंगी लेकिन...

Story 1

रायपुर में सड़क पर मारपीट: बर्थडे पार्टी से लौट रही लड़कियों पर हमला, उंगली काटी

Story 1

खत्म हुए गिले-शिकवे! गहलोत से मिले पायलट, दिया कार्यक्रम का न्योता

Story 1

नासिक, अहिल्यानगर और लातूर में उद्धव सेना में दरार: शिंदे गुट में शामिल हुए कई बड़े नेता