हाथी ने गैंडे के पेट में घुसा दिए दोनों दांत, भयानक लड़ाई का वीडियो वायरल
News Image

हाथी अपनी विशालता और ताकत के लिए जाने जाते हैं। जंगल में हाथी को गजराज की उपाधि मिली हुई है। विशालकाय होने के कारण कोई भी हाथी से उलझने से पहले सौ बार सोचता है।

लेकिन गैंडे को भी अपनी मोटी चमड़ी और ताकत का घमंड कुछ कम नहीं होता। ऊपर से नाक पर लगा पत्थर जैसा मजबूत नुकीला सींग उसकी शक्ति को और बढ़ा देता है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों हाथी और गैंडे की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों विशालकाय जानवरों के बीच भयानक द्वंद्व चल रहा है।

इस लड़ाई में कभी हाथी गैंडे पर तो कभी गैंडा हाथी पर भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है। 1 मिनट 6 सेकेंड के इस वीडियो ने यूजर्स को बांधे रखा।

हर कोई इस लड़ाई को पूरी उत्सुकता के साथ देख रहा है कि आखिर इसका परिणाम क्या निकलेगा। यूजर्स इस वीडियो पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

हाथी अपने प्रतिद्वंदी गैंडे पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। हाथी न केवल गैंडे को दूर तक धकेल देता है, बल्कि उसको अपने सूंड और दो बड़े दांतों की मदद से उठा-उठा कर पटक भी देता है।

गैंडा भी हाथी को पछाड़ने का हर संभव प्रयास करता है, लेकिन गजराज के सामने उसकी एक नहीं चलती। एक बार तो हाथी अपने दोनों दांत गैंडे के पेट में ही घुसा देता है।

आखिरकार गैंडे को गजराज के सामने अपनी हार स्वीकार करनी ही पड़ती है और वहां से भाग जाना पड़ता है।

सोशल मीडिया पर रोजाना हैरान कर देने वाले वीडियो दिखाई देते हैं। हाथी और गैंडे की लड़ाई वाला यह वीडियो भी इसी कड़ी का हिस्सा है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मथुरा में बकरीद पर गोवंश के अवशेष मिलने से तनाव, 50 पर FIR दर्ज

Story 1

ये कैसा रन आउट! फील्डर के पैर से लगकर गेंद ने उड़ा दी गिल्लियां, अंपायर भी हंसे बिना न रह सके!

Story 1

भदोही में थार का आतंक: रौंद देंगे कहते हुए राहगीरों को कुचला!

Story 1

बकरीद पर कुर्बानी की तैयारी: अचानक 14 हजार लोग अस्पताल पहुंचे, देशभर में हड़कंप!

Story 1

सोते हुए आदमी के पास पहुंची शेरनी, सूंघा और फिर...

Story 1

IMD का अलर्ट: 12 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी!

Story 1

मुझे थप्पड़ मारना चाहिए था : श्रेयस अय्यर की गाली पर शशांक सिंह का चौंकाने वाला बयान

Story 1

चिनाब में सूखे पर पाक मंत्री की धमकी: भारत को जल युद्ध में हराएंगे

Story 1

संदूक में छुपा प्रेमी: जेठ को हुआ शक, खुला राज!

Story 1

बेटे के लिए खरीदी ज़मीन बनी उसकी कब्र, लिपटकर रोते पिता का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल