अदनान सामी ने पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर को बताया गधों का सरताज , उड़ाया जमकर मज़ाक
News Image

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अदनान सामी, जो पहले पाकिस्तान के नागरिक थे, एक बार फिर पाकिस्तान की सेना पर तंज कसते हुए सुर्खियों में हैं।

इंग्लैंड में जन्मे और पाकिस्तान की नागरिकता रखने वाले अदनान सामी कई सालों से भारत में काम कर रहे थे। 2016 में उन्हें भारतीय नागरिकता मिली, जिसके बाद से वह मुंबई में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं।

अदनान सामी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें पाकिस्तान में खतरा महसूस होता है, जिसके चलते वे भारत में रहना चाहते हैं। भारतीय नागरिकता पाने के लिए उन्हें पाकिस्तानी सरकार से लंबी लड़ाई भी लड़नी पड़ी थी।

भारत को लेकर अपना प्यार जताने का कोई मौका अदनान सामी नहीं छोड़ते। अक्सर उन्हें सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की सेना की खिल्ली उड़ाते हुए देखा जाता है।

हाल ही में, अदनान सामी ने एक ट्वीट में एक वीडियो पोस्ट कर आसिम मुनीर के प्रमोशन का मजाक उड़ाया है।

दरअसल, पाकिस्तानी आर्मी के चीफ जनरल आसिम मुनीर को मंगलवार को फील्ड मार्शल की रैंक पर प्रमोट किया गया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर आसिम मुनीर को ट्रोल किया जा रहा है।

अदनान सामी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए आसिम मुनीर का इनडायरेक्टली मजाक उड़ाया और उन्हें गधों का सरताज बताया।

अदनान सामी ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, जनरल आसिम मुनीर का फील्ड मार्शल बनने के बाद पाकिस्तान सरकार को संबोधित करते हुए दिया गया एक्सेप्टेंस स्पीच।

वीडियो में एक शख्स कहता है, मेरे दोस्तों, मेरे भाइयों मुझे खुशी हुई है कि आप लोगों ने मुझे अपनी अंजुमन का सदर बनाया है। मैं आप लोगों को यकीन दिलाता हूं कि इंसान होते हुए भी मैं दुनियाभर के तमाम गधों, जानवरों उन इंसानों के अधिकारों की भी रक्षा करूंगा जो जानवरों से भी बदतर जिंदगी जी रहे हैं। मेरे दोस्तों इंसानों ने हमेशा आपको गलत समझा है। आपने कभी सोचा? ऐ पागल दे पुत्ररों, तुम इंसानों को बहुत बड़ा समझते हो, लेकिन इंसान तो इतना चालाक है कि जरूरत पड़ने पर हमें बाप तक बना लेता है।

अदनान सामी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अबुझमाड़ मुठभेड़ में 31 नक्सली ढेर, एक करोड़ का इनामी बसव राज भी मारा गया

Story 1

ओलों के हमले से इंडिगो विमान क्षतिग्रस्त, 227 यात्रियों की बची जान!

Story 1

चलती बाइक पर लड़की का चप्पल से हमला, 20 सेकंड में 14 वार!

Story 1

हरदोई में युवक के साथ बर्बरता: निर्वस्त्र कर गुप्तांग पर हथौड़े से वार, गर्म पानी डाला और पेशाब पिलाई!

Story 1

DC और MI के कप्तानों की साँसें अटकीं, बारिश का साया!

Story 1

पहलगाम हमले में पाकिस्तान का हाथ, अब इस देश ने खुलकर दिया भारत का साथ

Story 1

ज्योति मल्होत्रा का विवादास्पद वीडियो: पत्थरों की व्याख्या से मचा तहलका, क्या पैसे के लिए इतनी गिरी?

Story 1

कैब बुकिंग में एडवांस टिप : शोषण या सुविधा? Uber को नोटिस!

Story 1

बलूचिस्तान पाकिस्तान के कब्जे से मुक्त हो रहा, भारतवासी भाग्यशाली: नायला कादरी

Story 1

दुबई में करोड़ों का घोटाला: रातोंरात गायब हुई कंपनी, भारतीयों की डूबी जमा-पूंजी