मुंबई में आज DC (दिल्ली कैपिटल्स) और MI (मुंबई इंडियंस) के बीच होने वाले महत्वपूर्ण मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए आंधी और बिजली के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।
आईएमडी के अनुसार, 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। बारिश की वजह से मैच रद्द होने की स्थिति में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा।
मुंबई इंडियंस की फॉर्म अच्छी है, पर उन्हें हाल ही में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ करीबी मुकाबले में हार मिली थी। लगातार छह जीत के बाद मिली इस हार के बाद मुंबई को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए यह मैच जीतना ज़रूरी है। हार की स्थिति में उनका भविष्य 24 मई को दिल्ली और पंजाब के बीच होने वाले मैच के नतीजे पर निर्भर करेगा।
महेला जयवर्धने के मार्गदर्शन में खेल रही मुंबई इंडियंस दिल्ली को हराकर किसी भी अगर-मगर की स्थिति से बचना चाहेगी। रोहित शर्मा पर सबकी निगाहें रहेंगी, जो टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद अपना पहला मैच खेलेंगे।
टीम अपने मौजूदा संयोजन का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगी, जिसमें रेयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सूर्यकुमार यादव अपनी फॉर्म जारी रखना चाहेंगे, वहीं टीम को तिलक वर्मा से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
दिल्ली कैपिटल्स को पिछले मैच में मिचेल स्टार्क की कमी खली, जो आईपीएल में वापसी नहीं कर पाए। उनकी गैरमौजूदगी में दिल्ली को गुजरात के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
दिल्ली की टीम लोकेश राहुल पर ज्यादा निर्भर है, जिन्होंने पिछले मैच में शतक बनाया था। दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी में कमजोरियां उजागर हुई हैं, लेकिन मुस्ताफिजुर रहमान ने अच्छी गेंदबाजी की।
कुलदीप यादव ने एक छोर से नियंत्रण बनाए रखा है, लेकिन कप्तान अक्षर पटेल के लिए यह सत्र निराशाजनक रहा है।
टीमें इस प्रकार हैं:
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, श्रीजीत कृष्णन, बेवन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, राज अंगद बावा, रघु कुमार, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान और जसप्रीत बुमराह।
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, करुण नायर, लोकेश राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, दर्शन नालकांडे, त्रिपुराना विजय, दुष्मंता चमीरा, फाफ डु प्लेसी, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल और माधव तिवारी।
समय: मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
𝙎𝙩𝙤𝙧𝙢 alert in Wankhede 🔥🌪#MI take on #DC in a clash with everything on the line 😬#TATAIPL | #MIvDC | @mipaltan | @DelhiCapitals pic.twitter.com/q7mT5Ut1zk
— IndianPremierLeague (@IPL) May 21, 2025
भारत से हार का इनाम : आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाने पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी का कहर, ओलावृष्टि और तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
गाजीपुर में हाईटेंशन तार से हादसा, पूजा की तैयारी में लगे 4 युवकों की मौत
अशोका यूनिवर्सिटी में कंडोम वेंडिंग मशीन पर बवाल, रेणु भाटिया हुईं नाराज़!
बेंगलुरु SBI में कन्नड़ भाषा विवाद: सीएम सिद्धारमैया ने किया हस्तक्षेप, मैनेजर ने मांगी माफी
आधी रात को सरोजिनी नगर मार्केट में बुलडोजर: 150 दुकानें ध्वस्त, व्यापारियों में आक्रोश
चीन-पाकिस्तान की नई चाल: CPEC का अफगानिस्तान तक विस्तार, तालिबान से मिलाया हाथ!
तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य मंत्री का डिबेट चैलेंज स्वीकारा, कहा - मंच और माइक का इंतजाम कर बता दीजिएगा
तूफान में टूटी इंडिगो फ्लाइट की नाक, 227 यात्री थे सवार
यशस्वी जायसवाल का अनोखा रिकॉर्ड! कोहली-सहवाग भी नहीं कर पाए ये कारनामा