अबुझमाड़ मुठभेड़ में 31 नक्सली ढेर, एक करोड़ का इनामी बसव राज भी मारा गया
News Image

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। अधिकारियों ने दावा किया है कि इस मुठभेड़ में कम से कम 31 नक्सलियों को मार गिराया गया है।

खबर है कि मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली नेता नंबाला केशव राव उर्फ ​​बसव राज भी शामिल है। अबुझमाड़ के इलाके में यह मुठभेड़ अभी भी जारी है।

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि मुठभेड़ में कई बड़े नक्सली नेता भी मारे गए हैं।

सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि अबुझमाड़ इलाके में एक सीनियर माओवादी लीडर छिपा हुआ है। इसी सूचना के आधार पर नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव यानी चार जिलों के डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) ने ऑपरेशन चलाया।

जैसे ही इलाके में ऑपरेशन शुरू किया गया, नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन अभी भी जारी है। अबूझमाड़ का एक बड़ा हिस्सा नारायणपुर में है। लेकिन यह बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले तक भी फैला हुआ है।

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि जब से छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार बनी है, बस्तर को नक्सलमुक्त बनाने का अभियान चल रहा है। सुरक्षा बल के जवान लगातार काम कर रहे हैं ताकि मार्च, 2026 तक नक्सलमुक्त बस्तर बनाने का अभियान सफल हो जाए।

कौन था बसव राज? नम्बाला केशव राव को बसव राज या गगन्ना के नाम से भी जाना जाता है। उसे भारतीय माओवादी राजनीति में एक प्रमुख लीडर के तौर पर देखा जाता है। वो वर्तमान में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के महासचिव के पद पर है। साथ ही, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के मोस्ट वॉन्टेड के रूप में लिस्टेड है।

बसव राज आंध्र प्रदेश के जियान्नापेट गांव का रहने वाला था। बचपन में वह कबड्डी खिलाड़ी था। बाद में उसने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, वारंगल (NIT Warangal) से बी.टेक की डिग्री हासिल की।

बसव राज का नक्सलवादी आंदोलन से जुड़ाव 1970 के दशक से है। जब 1980 में CPI (माओ) पीपुल्स वॉर का गठन किया गया, तब उसने प्रमुख आयोजक के रूप में भूमिका निभाई थी। बसव राज पहले पार्टी के सेंट्रल मिलिट्री कमिशन का प्रमुख था और पोलित ब्यूरो का सदस्य था। उस पर छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और ओडिशा राज्यों में बड़े माओवादी हमलों की साजिश रचने का शक है। नवंबर 2018 में वो पार्टी के सुप्रीम कमांडर के पद पर पहुंचा।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

चलती बाइक पर लड़की का चप्पल से हमला, 20 सेकंड में 14 वार!

Story 1

DC और MI के कप्तानों की साँसें अटकीं, बारिश का साया!

Story 1

टॉयलेट टंकी में मिला साँपों का कुनबा, खुलते ही मची अफरा-तफरी

Story 1

श्रीनगर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 227 यात्री सुरक्षित

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: 45 घुसपैठियों को BSF ने खदेड़ा, सीमा पर भारी नुकसान

Story 1

चीन-पाक की नापाक चाल: सीपीईसी का अफगानिस्तान तक विस्तार, भारत के खिलाफ नया गेम?

Story 1

खुजदार हमले के लिए भारत जिम्मेदार? पाकिस्तान के आरोपों को विदेश मंत्रालय ने बताया ध्यान भटकाने की साजिश

Story 1

गुजरात के 6 रेलवे स्टेशन बदले, यात्रियों को मिलेगा शानदार अनुभव!

Story 1

श्रीनगर में इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे यात्री

Story 1

क्यों तोड़ा जा रहा है दिल्ली का फेमस सरोजनी मार्केट? व्यापारियों में मचा हाहाकार