बेंगलुरु के एक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा में एक ग्राहक और बैंक मैनेजर के बीच कन्नड़ भाषा को लेकर बहस का वीडियो वायरल हो रहा है। ग्राहक का कहना है कि यह कर्नाटक है और यहां हिंदी नहीं चलेगी, जबकि मैनेजर का कहना है कि वह हिंदी ही बोलेंगी।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद बेंगलुरु में कन्नड़ बनाम हिंदी की लड़ाई फिर से तेज हो गई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए ग्राहक का समर्थन किया है और बैंक अधिकारी के व्यवहार को निंदनीय बताया है।
यह वीडियो बेंगलुरु के सूर्य नगर के अनेकल तालुका स्थित SBI शाखा का है। वीडियो में एक ग्राहक बैंक मैनेजर से बार-बार कन्नड़ में बोलने का आग्रह कर रहा है। लेकिन मैनेजर हिंदी में बोलने पर अड़ी हुई है।
काफी देर तक चली इस बहस में ग्राहक मैनेजर पर चिल्लाता हुआ दिखाई दे रहा है। वह कहता है, यह कर्नाटक है, कन्नड़ सबसे पहले है। आपको कन्नड़ ही बोलनी पड़ेगी। जवाब में बैंक मैनेजर कहती हैं, यह भारत है। मैं आपसे कन्नड़ में बात नहीं करुंगी, मैं हिंदी ही बोलूंगी। वीडियो में अधिकारी यह भी पूछते हैं कि क्या ऐसा कोई नियम है जिसके तहत कन्नड़ बोलना अनिवार्य है।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि देश में क्या हो रहा है। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि उत्तर भारतीयों के साथ दक्षिण भारत में भी ऐसा ही व्यवहार किया जाना चाहिए।
वीडियो वायरल होने के बाद SBI ने सफाई दी है। बैंक ने कहा है कि वह सूर्य नगर शाखा में हुई घटना से चिंतित है और मामले की जांच कर रही है। SBI ने यह भी कहा कि वह ग्राहकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले व्यवहार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करता है और ग्राहकों का सम्मान करता है।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी इस मामले पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बैंक मैनेजर के व्यवहार को निंदनीय बताया है और SBI द्वारा अधिकारी का ट्रांसफर करने की कार्रवाई की सराहना की है।
मुख्यमंत्री ने लिखा, अनेकल शाखा के SBI मैनेजर का कन्नड़ और अंग्रेजी में बात करने से इनकार करना और ग्राहकों का अपमान करना निंदनीय है। हम अधिकारी को स्थानांतरित करने में SBI की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हैं। अब इस मामले को बंद माना जा सकता है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्रालय और वित्तीय क्षेत्र से सभी बैंक कर्मचारियों को भाषा संवेदीकरण प्रशिक्षण अनिवार्य करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय भाषा का सम्मान करना लोगों का सम्मान करना है।
Kalesh b/w a SBI branch Manager and Local guy over not speaking kannada inside Bank:
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 20, 2025
pic.twitter.com/0pbxUHEJzz
दिल्ली-एनसीआर में आंधी का कहर, दो की मौत, मंजर भयावह!
श्रीनगर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 227 यात्री सुरक्षित
विश्व मंच पर पाकिस्तान की खुली पोल, आतंकवाद को लेकर भारत का करारा जवाब
अदनान सामी ने पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर को बताया गधों का सरताज , उड़ाया जमकर मज़ाक
डुप्लेसिस के टॉस जीतते ही शास्त्री ने पूछा ऐसा सवाल, सब रह गए दंग!
क्यों तोड़ा जा रहा है दिल्ली का फेमस सरोजनी मार्केट? व्यापारियों में मचा हाहाकार
तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से दिल्ली-NCR बेहाल, हरियाणा में अलर्ट!
पगड़ी पैरों में रखकर बुजुर्ग ने मांगी भीख नहीं, न्याय! जानिए क्या हुआ?
दिल्ली का IPL जीतने का सपना चकनाचूर, मुंबई प्लेऑफ में!
बेंगलुरु SBI में कन्नड़ भाषा विवाद: सीएम सिद्धारमैया ने किया हस्तक्षेप, मैनेजर ने मांगी माफी