चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपने व्यवहार से प्रशंसकों का दिल जीतने में सफल रहे। यह नजारा नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में देखने को मिला।
सीएसके का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से था। मैच शुरू होने से पहले धोनी एक नन्हे प्रशंसक से मिलने के लिए बाड़ फांदकर पहुंचे। यह देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
सोशल मीडिया पर धोनी की इस भावुकता की खूब प्रशंसा हो रही है।
अंक तालिका में निचले पायदान पर चल रहीं सीएसके और राजस्थान टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों टीमों के लिए अब खोने को कुछ नहीं है, इसलिए वे प्रतिष्ठा के लिए खेल रही हैं।
धोनी ने मैच से पहले स्टैंड्स पर खड़े एक नन्हे प्रशंसक से मुलाकात की। उन्होंने बच्चे से हाथ मिलाया और उसके साथ फोटो भी खिंचवाई। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, और प्रशंसक उनके इस बर्ताव की सराहना कर रहे हैं।
राजस्थान के खिलाफ इस मुकाबले के दौरान धोनी एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर सकते थे। 42 वर्षीय धोनी टी20 क्रिकेट में 350 छक्के पूरे करने से सिर्फ एक छक्का दूर थे। लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए।
राजस्थान ने सीएसके के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। युद्धवीर सिंह की टीम में वापसी हुई। वहीं, चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
चेन्नई सुपर किंग्स: आयुष म्हात्रे, डेवोन कॉनवे, उर्विल पटेल, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, खलील अहमद। इम्पैक्ट प्लेयर्स: मथीशा पथिराना, दीपक हुड्डा, विजय शंकर, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, क्वेन मफाका, युद्धवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल। इम्पैक्ट प्लेयर्स: लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, कुमार कार्तिकेय, शुभम दुबे, अशोक शर्मा, कुणाल सिंह राठौड़।
Thala jumps over the LED board to greet a young kid at Kotla 🥹❤️ pic.twitter.com/z11puZAQ7C
— ` (@WorshipDhoni) May 19, 2025
ममता बनर्जी का फैसला: अभिषेक बनर्जी होंगे सर्वदलीय शिष्टमंडल का हिस्सा, यूसुफ पठान नहीं
पंजाब में आज से शुरू होगी रिट्रीट सेरेमनी, फिलहाल आम जनता के लिए नहीं
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार: छगन भुजबल ने ली मंत्री पद की शपथ
पाकिस्तान ने अपने ही लोगों पर किया ड्रोन हमला, चार बच्चों की मौत, रक्षा मंत्री चुप
धोनी के पैर छूकर 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने जीता दिल, माही भी हुए गदगद!
एर्दोगन ने 13 सेकंड तक पकड़ी मैक्रों की उंगली, फ्रांस के राष्ट्रपति भी रह गए दंग
वॉर 2 टीज़र: एक्शन या नक़ल? ऋतिक और NTR पर छिड़ी बहस!
गर्मी से बचने का अद्भुत जुगाड़! वैज्ञानिक भी सोच में पड़ गए
ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना की पाकिस्तान को चेतावनी - पूरा पाकिस्तान हमारी रेंज में, कहीं छिप नहीं पाओगे!
ड्रोन चलाने में क्यों फिसड्डी रही पाकिस्तानी सेना? भारतीय जवान ने खोला राज