इंदौर में मंगलवार को एक विशेष कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में यह बैठक ऐतिहासिक राजवाड़ा पैलेस में हुई।
यह कैबिनेट मीटिंग देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की गयी थी। राजवाड़ा को पारंपरिक और आधुनिक अंदाज़ में सजाया गया था।
पहली बार प्रदेश की मंत्रि-परिषद इस ऐतिहासिक धरोहर स्थल पर एकत्र होकर जनकल्याण से संबंधित नीतियों पर विचार-विमर्श कर रही थी।
बैठक से पहले मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के ऐतिहासिक लालबाग पैलेस पहुंचकर होलकर राजवंश के संस्थापक सूबेदार मल्हारराव होलकर जी के चित्र पर भी पुष्प अर्पित किए।
लालबाग पैलेस के जीर्णोद्धार और उद्यान पुनर्विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया, जिस पर 47 करोड़ रुपए से अधिक की लागत आएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लालबाग पैलेस हमारी समृद्ध विरासत का प्रतीक है और इसका संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों को इतिहास से जोड़ेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के होल्कर साइंस कॉलेज में विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
डॉ. यादव ने इंदौर के चिड़ियाघर का भी दौरा किया, जहाँ उन्होंने किंग कोबरा को बाड़े में छोड़ा और पक्षियों को दाना खिलाया। उन्होंने गर्मी में वन्य प्राणियों की देखभाल के प्रबंधों का अवलोकन किया।
बैठक की शुरुआत वंदे मातरम् गायन के साथ हुई। कैबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी अभी आनी बाकी है।
*लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी को कृतज्ञतापूर्ण नमन
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) May 20, 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज #इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा स्थित उद्यान में नारी शक्ति की प्रतीक, जनकल्याण और सुशासन की आदर्श पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस… pic.twitter.com/VRyr8cFj8J
न्यूज़ीलैंड मंत्रालय को करोड़ों का चूना लगाने वाले भारतीय दंपति: नेहा और अमनदीप का पर्दाफाश
तेरी चोटी पकड़कर मारूंगा! अभिषेक शर्मा हुए दिग्वेश राठी के जश्न से आगबबूला, मैदान बना जंग का अखाड़ा
राहुल गांधी: नए युग के मीर जाफर? भाजपा का तीखा हमला!
बेटे ने देश के लिए गोली खाई फिर भी चुप्पी: अग्निवीर आकाशदीप के परिवार का सवाल, नहीं करेंगे अस्थि विसर्जन
बिहार के किशनगंज में टला बड़ा हादसा, पैसेंजर ट्रेन में लगी आग!
कानपुर: भतीजे संग अय्याशी में बाधा बना पति, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट
सांसद मनोज तिवारी विंध्याचल मंदिर की सीढ़ियों पर सोते दिखे, बिहार चुनाव से जुड़ा कनेक्शन!
ऑपरेशन सिंदूर: राहुल गांधी चीन में बनी पाकिस्तानी मिसाइल , मंत्री गिरिराज सिंह का तीखा हमला!
बिहार में अगले 3 घंटे भारी! मौसम विभाग ने 4 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
गूगल क्रोम यूजर्स के लिए सरकार का हाई अलर्ट! तुरंत करें ये काम