सांसद मनोज तिवारी विंध्याचल मंदिर की सीढ़ियों पर सोते दिखे, बिहार चुनाव से जुड़ा कनेक्शन!
News Image

उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी सोमवार सुबह मां विंध्याचल धाम पहुंचे। उन्होंने मंगला आरती के समय मां विंध्यवासिनी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

सांसद तिवारी के आगमन को देखते हुए मंदिर प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही सतर्क थी। मंगला आरती के समय मंदिर में अन्य श्रद्धालु भी मौजूद रहे।

अब विंध्याचल धाम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मनोज तिवारी मंदिर की सीढ़ियों पर लेटे हुए हैं।

सांसद तिवारी, जो बनारस के रहने वाले हैं, पहले भी विंध्याचल धाम आते-जाते रहे हैं, लेकिन इस बार कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला।

नंगे पांव पूजा सामग्री की डलिया लेकर तिवारी ने सुरक्षा कर्मियों के साथ गेट नंबर तीन से मंदिर में प्रवेश किया। मंदिर के अंदर उन्होंने छोटे-छोटे मंदिरों में विराजमान विभिन्न देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की।

इसके बाद भाजपा सांसद गंगा घाट की तरफ गए। वहां उन्होंने आचमन किया। इसके बाद वापिस मंदिर की तरफ लौटे और कुछ देर मंदिर की सीढ़ियों पर बैठे रहे। इसके बाद लेट गए। ऐसा लगा मानो सीढ़ियों में सांसद मनोज तिवारी सो गए।

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि मनोज तिवारी को बिहार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। मुख्यमंत्री पद के दावेदार भी हो सकते हैं।

हालांकि, यह सिर्फ एक सोशल मीडिया का कयास है। लेकिन बिहार में वोटरों को लुभाने के लिए प्रचार-प्रसार की कमान जरूर उन्हें सौंपी जा सकती है।

इससे पहले मनोज तिवारी दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के दावेदार बताए जा रहे थे, यहां भी उनके हाथ निराशा लगी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ट्रम्प के इतिहास के कूड़ेदान में न समाएं विपक्षी नेता: पूर्व प्रधानमंत्री की तीखी चेतावनी

Story 1

स्वेटर के नीचे... क्या अंपायर कुमार धर्मसेना ने भारत के साथ की चीटिंग? आकाश चोपड़ा ने बताई पूरी बात

Story 1

दुपट्टा सर से फिसला, शौहर ने बाल काटे: मुस्लिम पति की बर्बरता से दहला समाज

Story 1

केएल राहुल ने बचाया बिहार के लाल को विवाद से, जानिए क्या है पूरा मामला

Story 1

अच्छा बेटा या शिक्षक से पंगा? क्लास बंक करते पकड़ाया छात्र, हुई जमकर कुटाई!

Story 1

मेरा नाम लिया तो केस कर दूंगा : पाकिस्तान हुआ युवराज सिंह एंड कंपनी के तमाचे से तिलमिला

Story 1

हार्दिक कप्तान, अय्यर व गिल सहित अर्शदीप और वरुण एशिया कप टीम में शामिल!

Story 1

यशस्वी जायसवाल का धमाका, इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट में जड़ा तूफानी अर्धशतक!

Story 1

धीरेंद्र शास्त्री पर महिला तस्करी का आरोप, प्रोफेसर के बयान से मचा हड़कंप

Story 1

मेरी उमर के बेरोजगारों: SSC प्रोटेस्ट में वायरल हुआ व्यंग्यात्मक गीत, अधिकारी भी होंगे शर्मिंदा!