इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के प्ले-ऑफ में तीन टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है। चौथा स्थान दिल्ली कैपिटल्स या मुंबई इंडियंस में से किसी एक को मिलेगा।
प्ले-ऑफ से पहले मुंबई इंडियंस ने एक बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने इंग्लिश क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो को करोड़ों रुपये में टीम में शामिल किया है।
अहम मुकाबलों से पहले, विल जैक्स को रातों-रात बेयरस्टो से रिप्लेस कर दिया गया है।
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के प्ले-ऑफ में पहुंचने के लिए यह बड़ा फैसला लिया है।
2019 वनडे विश्व कप विजेता इंग्लैंड टीम के सदस्य जॉनी बेयरस्टो को 5.25 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर टीम में शामिल किया गया है।
बेयरस्टो इस साल आईपीएल 2025 का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने अब तक 50 आईपीएल मैचों में 1589 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं।
26 वर्षीय विल जैक्स को जॉनी बेयरस्टो ने रिप्लेस किया है। जैक्स ने आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था।
उन्होंने 11 मैचों में 195 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। जॉनी बेयरस्टो के आने से मुंबई इंडियंस की बैटिंग लाइनअप को मजबूती मिलेगी।
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने 12 मैचों में 7 में जीत हासिल की है। टीम 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।
टीम को अभी दो मैच खेलना बाकी है। अगर वे दोनों मैच जीतते हैं, तो पांच बार की चैंपियन टीम 18 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।
अगर टीम को एक मैच में जीत मिलती है, तो मुंबई का प्ले-ऑफ में जाना दूसरी टीमों की हार-जीत पर निर्भर करेगा।
Jonny Bairstow will receive 5.25cr for playing for MI in Playoffs, if they qualify. 🤯 pic.twitter.com/W5QkKvNce4
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 20, 2025
पाकिस्तानी हवाई हमले में 4 बच्चों की मौत, उत्तरी वजीरिस्तान में मातम
दूल्हे ने दुल्हन के साथ स्टेज पर किया ऐसा, देख लोग रह गए दंग!
अडानी के मुंद्रा पोर्ट से लश्करे तैयबा भेज रहा ड्रग्स, आतंकवाद में हो रहा इस्तेमाल: संजय सिंह का आरोप
कभी न्यूज चैनल का मालिक, कभी BSP का नेता, अब फर्जी डिग्री का सौदागर: 58 एकड़ में फैला यूनिवर्सिटी, STF ने किया गिरफ्तार
सांसद मनोज तिवारी विंध्याचल मंदिर की सीढ़ियों पर सोते दिखे, बिहार चुनाव से जुड़ा कनेक्शन!
राणा नायडू का तूफान फिर मचाएगा धमाल: सीजन 2 की रिलीज डेट घोषित!
केदारनाथ में सरेआम अश्लीलता: कपल का लिपलॉक वीडियो वायरल, श्रद्धालुओं में आक्रोश
टेस्ट कप्तानी के लिए गंभीर को BCCI ने भेजे 2 नाम, गिल पर कोच की हामी!
अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट फिर शुरू, पुरानी रस्में अब नहीं!
अभिषेक शर्मा से भिड़ंत: दिग्वेश राठी पर BCCI का एक मैच का प्रतिबंध