सेना के पराक्रम को बेचा जा रहा: कांग्रेस ने पीएम मोदी की ऑपरेशन सिंदूर वाली तस्वीर वाले रेलवे टिकट पर जताई आपत्ति
News Image

भोपाल: भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष समाप्त होने के बाद, देश में सियासी संग्राम छिड़ गया है। कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि रेलवे के टिकटों पर ऑपरेशन सिंदूर वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल करना, राजनीतिक फायदे के लिए सेना के पराक्रम को एक उत्पाद की तरह बेचने जैसा है।

मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष (कांग्रेस) उमंग सिंघार ने एक्स पर मोदी की तस्वीर वाला रेलवे का टिकट पोस्ट किया।

सिंघार ने कहा, सेना के पराक्रम को भी अपनी राजनीति चमकाने के लिए एक उत्पाद की तरह बेचा जा रहा है। केंद्र सरकार कितनी विज्ञापनजीवी हो चुकी है, इसका ताज़ा उदाहरण देखिए। रेलवे टिकट पर ऑपरेशन सिंदूर का इस्तेमाल प्रधानमंत्री के प्रचार के तौर पर किया जा रहा है।

सिंघार ने आगे कहा कि अब तक तो सिर्फ मध्यप्रदेश के भाजपा नेता ही सेना का अपमान कर रहे थे, लेकिन अब तो खुद प्रधानमंत्री भी उसी कतार में शामिल हो गए हैं।

सिंघार परोक्ष रूप से मध्यप्रदेश के दो मंत्रियों को लेकर चल रहे विवादों का जिक्र कर रहे थे, जिन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी और सशस्त्र बलों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं।

राज्य के जनजातीय मामलों के मंत्री विजय शाह ने आपरेशन सिंदूर के बारे में मीडिया के माध्यम से देश-विदेश को जानकारी देने वाली सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को कथित तौर पर आतंकवादियों की बहन कहा था, जिसके बाद से भाजपा को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए शाह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिये थे।

शाह के बयान से उठे राजनीतिक तूफान थमने से पहले ही मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने शुक्रवार को कहा कि आतंकवादियों और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष भारतीय सशस्त्र बल और सभी सैनिक नतमस्तक हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने दावा किया कि उनकी टिप्पणी को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।

रीवा जिले से पहली बार विधायक बने नरेंद्र प्रजापति ने दावा किया है कि संयुक्त राष्ट्र ने भारत को पाकिस्तान के साथ संघर्षविराम करने को कहा था।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अगर गाजा में युद्ध नहीं रोका तो अमेरिका छोड़ देगा साथ, ट्रम्प की इजराइल को चेतावनी

Story 1

गोरखपुर: जमीन पैमाइश के दौरान खूनी संघर्ष, पुलिस भी घायल, कई हिरासत में!

Story 1

जयशंकर का यूरोपीय दौरा: नीदरलैंड में रणनीतिक विशेषज्ञों से मुलाकात, भारत-EU संबंधों पर ज़ोर

Story 1

मेक इन इंडिया प्रचंड से चीन में खलबली!

Story 1

नीतीश-चिराग की मुलाकात से बिहार की सियासत में हलचल, अटकलों का बाज़ार गर्म

Story 1

गोली उन्होंने चलाई, धमाका हमने किया : भारतीय सेना का करारा जवाब

Story 1

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज: अय्यर और कुलदीप की अप्रत्याशित एंट्री!

Story 1

करणवीर मेहरा बने रॉबिनहुड ! बिल्डिंग कर्मचारी को गिफ्ट किया नया स्मार्टफोन

Story 1

इमारतों के बीच से दौड़ती ट्रेन और हाईवे: इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना!

Story 1

भारत के बॉयकॉट के बाद मालदीव की यू-टर्न: 13 समझौतों पर किए हस्ताक्षर