RCP सिंह ने थामा प्रशांत किशोर का हाथ, बिहार में मची सियासी खलबली!
News Image

बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने रविवार को अपनी पार्टी आप सबकी आवाज़ पार्टी का विलय जन सुराज पार्टी में कर दिया।

पटना में प्रशांत किशोर के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इस विलय की औपचारिक घोषणा की।

मीडिया से बात करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा, जिस पार्टी में आज हमने आप सबकी आवाज़ पार्टी का विलय किया है, उसका संक्षिप्त रूप है आशा। जिस पार्टी के साथ हम आए हैं, उसका नाम जन सुराज है। जन सुराज से बिहार की जनता को बहुत आशाएं हैं और हमारा लक्ष्य छोटा नहीं है।

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आरसीपी सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि आरसीपी सिंह हमारे बड़े भाई की तरह हैं। बिहार की सामाजिक व्यवस्था और सियासत की उन्हें बेहतर समझ है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी भूमिका व्यवस्था बनाने वाले और नेतृत्व करने वाले की होगी।

इस विलय पर प्रतिक्रिया देते हुए RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि दोनों नेता JDU में रहे हैं। एक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और एक राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। बिहार की जनता सब जानती है कि यह गठबंधन कौन और क्यों करा रहा है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मंत्री से बात करो, नहीं तो ट्रांसफर करवा दूंगा! - बस ड्राइवर की ट्रैफिक इंस्पेक्टर को धमकी

Story 1

सबक ऐसा सिखाएंगे कि इनकी पीढ़ियां याद रखेंगी... ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो जारी

Story 1

पाकिस्तान से तो भिड़ो, पर मोदी-शाह के लिए यह ऐतिहासिक अवसर क्यों? ओवैसी का बड़ा बयान

Story 1

पाकिस्तान में क्यों छाए ओवैसी? बोले, अब हम ही हैं वहां के दूल्हा भाई!

Story 1

राजस्थान में लू का कहर, मानसून जल्द आने की उम्मीद

Story 1

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान फिर टला, ये है बड़ी वजह

Story 1

गुजरात के 17 जिलों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट!

Story 1

तूफान के बाद नोएडा में स्पाइडरमैन : तार पर लटके कर्मचारी का वीडियो वायरल

Story 1

मोहन भागवत ने शिरडी में साईं बाबा मंदिर में की पूजा-अर्चना

Story 1

एर्दोगन की अजीब हरकत: मैक्रों की उंगली पकड़कर मचा हड़कंप!