राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में है। 18 मई 2025 को श्रीगंगानगर 46 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यह इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक तापमान है।
आने वाले दिनों में गर्मी से राहत की संभावना कम है। हालांकि, इस बार मानसून समय से पहले राजस्थान में दस्तक दे सकता है।
राजस्थान का लगभग हर इलाका तपिश की चपेट में है। आसमान से अंगारे बरस रहे हैं और हवाएं गर्म लोहे की तरह झुलसा रही हैं।
पश्चिमी राजस्थान के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। चूरू में तापमान 45.4 डिग्री और फलोदी में 45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
शनिवार को राजस्थान के 14 शहरों में तापमान 43 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। इनमें अलवर, टोंक, जयपुर, कोटा, बीकानेर, बाड़मेर, चूरू, झुंझुनूं, श्रीगंगानगर, जैसलमेर और दौसा जैसे शहर शामिल हैं।
अगले दो-तीन दिनों में तापमान में एक-दो डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है।
अरब सागर से उठने वाला मानसून सबसे पहले केरल में प्रवेश करता है। सामान्यतः यह 27 मई के आसपास केरल पहुंचता है।
केरल से होते हुए मध्य भारत व तटीय इलाकों में बरसने के बाद लगभग 25 जून के आसपास राजस्थान में पहुंचता है।
इस बार केरल में समय से पहले मानसून के पहुंचने की संभावना है, जिससे राजस्थान में भी यह अपेक्षाकृत जल्दी दस्तक दे सकता है।
राजस्थान में मानसून आमतौर पर उदयपुर और कोटा संभाग से प्रवेश करता है।
फिलहाल मानसून दक्षिण अरब सागर, दक्षिण बंगाल की खाड़ी जैसे क्षेत्रों में पहुंच चुका है। अगले तीन-चार दिनों में इसके आगे बढ़ने की संभावना है, जिसके आधार पर राजस्थान के मौसम में बदलाव शुरू हो सकता है।
राजस्थान के पूर्वी हिस्से में आज कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई है। झालावाड़ के झालरापाटन में 27 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा और दिन के साथ-साथ रात में भी गर्म हवाएं चलती रहीं। श्रीगंगानगर और चूरू जैसे स्थानों पर न्यूनतम तापमान भी 31.4 डिग्री सेल्सियस तक रहा, जो गर्मी की गंभीरता को दर्शाता है।
*राजस्थान मौसम अपडेट 18 मई pic.twitter.com/IwRuchD1rz
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) May 18, 2025
भारतीय सेना की दहाड़ से कांपी पाकिस्तानी सेना! ऑपरेशन सिंदूर का वीडियो जारी
कपड़ा, खाना, रुई, प्लास्टिक: अब बांग्लादेश का माल, बांग्लादेश के पास! मोदी सरकार ने लगाया आयात पर बैन, अधिसूचना जारी
विदेश दौरों पर नेताओं को भेजने पर महबूबा मुफ्ती का बयान: केंद्र सरकार संसद का विशेष सत्र भी बुलाती तो बेहतर होता
हरभजन सिंह के बयान से बवाल, क्या विराट कोहली के फैंस पेड हैं?
रोहित-विराट के संन्यास पर गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, कहा - ये उनका फैसला...
पाकिस्तानी कहने पर लंदन में सिखों पर हमला, पुलिस तमाशा देखती रही!
भारतीय नौसेना का ललकार: याचना नहीं, अब रण होगा
बक्सर में SDO का गुस्सा: वाहन चेकिंग में ड्राइवर को जड़े थप्पड़, डीएम देखते रहे!
पाकिस्तान की पोल खोलने वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल न होने से संजय राउत नाराज़
बिहार: औरंगाबाद में अगले तीन घंटों में तबाही की आशंका, रेड अलर्ट जारी!