नई दिल्ली:
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बावजूद, पहलगाम हमले का आक्रोश अभी भी लोगों के दिलों में है। इसी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिससे पाकिस्तान में बसे आतंकियों की रूह कांप गई।
इतना ही नहीं, भारतीय सेना ने उन सभी पाकिस्तानी पोस्ट और टावरों को भी तबाह कर दिया, जहां से पाकिस्तानी सेना गोलीबारी कर रही थी। इस ऑपरेशन का वीडियो अब सेना ने खुद जारी किया है।
भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाई है और यह संदेश दिया है कि भारत आतंकियों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारत ने पाकिस्तान को बहुत से जख्म दिए हैं, जिसका ताजा वीडियो वेस्टर्न कमांड इंडियन आर्मी के सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है।
वीडियो की शुरुआत शिव तांडव के संगीत से होती है। इसके बाद एक जवान कहता है कि पहलगाम पर हुए आतंकी हमले से इसकी शुरुआत हुई, जो गुस्सा नहीं, बल्कि लावा था। मन में एक ही बात थी कि इस बार ऐसा जवाब देंगे कि उनकी पीढ़ियां इसे याद रखेंगी।
वीडियो में दिख रहे एक अन्य जवान ने कहा कि इस बार सबक ऐसा सिखाएंगे कि उनकी पीढ़ियां याद रखेंगी। यह बदले की भावना नहीं, बल्कि न्याय की भावना थी। जिस भी दुश्मन की पोस्ट ने 9 मई की रात करीब 9 बजे संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, उसे मिट्टी में मिला दिया गया। दुश्मन अपनी पोस्ट छोड़ भागता नजर आया।
ऑपरेशन सिंदूर एक कार्रवाई नहीं, बल्कि पाकिस्तान के लिए एक नया सबक था, जो उसने दशकों से नहीं सीखा था। वीडियो के अंत में सभी जवान जय हिन्द कहते नजर आते हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तानी पोस्ट्स को तबाह कर दिया। पाकिस्तानी सेना यहीं से लगातार गोलीबारी कर रही थी, जिसका भारत की सेना ने करारा जवाब देते हुए उन्हें तहस-नहस कर दिया।
गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को गुजरात के भुज रुद्र माता एयरफोर्स स्टेशन के दौरे के दौरान पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारत का ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सही समय आने पर हम पूरी फिल्म दुनिया को दिखाएंगे।
#StrongAndCapable#OpSindoor
— Western Command - Indian Army (@westerncomd_IA) May 18, 2025
Planned, trained & executed.
Justice served.@adgpi@prodefencechan1 pic.twitter.com/Hx42p0nnon
दुनिया में खुलेंगे आतंकिस्तान की पोल? 58 धुरंधर विदेश रवाना!
भारतीय सेना की दहाड़: ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान की पतलून गीली!
गोली खा लेंगे, कलमा नहीं पढ़ेंगे : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का विवादित बयान
बाबर आजम का तूफ़ान: वॉर्नर-विंस भी पड़े फीके, जड़े दोगुने छक्के!
क्या कांग्रेस मेरा अपमान कर रही है? शशि थरूर का दो टूक जवाब!
भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी ने अब इस देश के लिए बनाया वनडे में सबसे बड़ा स्कोर!
विराट कोहली को सफेद कबूतरों की सलामी: चिन्नास्वामी स्टेडियम में अद्भुत नज़ारा
यूपी में 60 किमी तक पीछा, गो-तस्कर सलमान ढेर; पुलिस मुठभेड़ में सिपाही शहीद, महिला कांस्टेबल घायल
नक्सल प्रभावित घाटियों में शांति: गृहमंत्री विजय शर्मा का दौरा
अमेरिकी एयरफोर्स में दहशत: हूती विद्रोहियों के हाथ लगा घातक हथियार, F-35 और F-16 जैसे फाइटर खतरे में!