इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा क्षेत्र में रविवार (17-18 मई) की दरम्यानी रात भारतीय समयानुसार करीब 2:50 बजे भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NSC) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र 58 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
जोरदार भूकंप आने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल भूकंप के झटकों से कोई बड़ा नुकसान होने की सूचना नहीं मिली है।
बीते एक हफ्ते में कई देशों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।
शनिवार (17 मई, 2025) को म्यांमार के क्याक्से के पास 5.4 की तीव्रता वाला भूकंप आया। यूरोपीय- भूमध्यसागरीय सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के मुताबिक, यह झटके दोपहर 15:54 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र क्याक्से से लगभग 35 किलोमीटर दूर था।
शनिवार को अफगानिस्तान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार, अफगानिस्तान में 17 मई 2025 को 4:26 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप 36.37 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 69.83 डिग्री पूर्व देशांतर पर स्थित था। भूकंप की गहराई 120 किलोमीटर दर्ज की गई।
शुक्रवार (16 मई, 2025) को चीन में भी जोरदार भूकंप के झटके महसूस हुए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार सुबह भारतीय समयानुसार 6:29 बजे चीन में भूकंप के झटके महसूस हुए, जिसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर नीचे थी।
EQ of M: 4.6, On: 18/05/2025 02:50:22 IST, Lat: 2.86 N, Long: 96.35 E, Depth: 58 Km, Location: Northern Sumatra, Indonesia.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) May 17, 2025
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjcVGs @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/yBE9LDQZrM
रोटी के लिए बच्चा और बंदर: वायरल वीडियो में छिड़ी जंग!
ओवैसी की हज यात्रियों से अपील: पाकिस्तान की अक्ल ठिकाने लगाने की दुआ करें!
अब जीना हराम हो गया है : मेरठ में प्रॉपर्टी डीलर ने आत्महत्या से पहले बनाया भावुक वीडियो
पाकिस्तान का साथ देना पड़ा भारी: चीन और तुर्की की आर्थिक सेहत बिगड़ी!
दिमाग कहां रहता है तेरा...छोटे भाई पर क्यों भड़क उठे रोहित शर्मा?
हरियाणा: 25 वर्षीय छात्र निकला पाकिस्तानी जासूस, ISI को देता था जानकारी!
इसरो को झटका! EOS-09 सैटेलाइट लॉन्चिंग में तकनीकी खराबी, मिशन अधूरा
अब अर्थव्यवस्था ही नहीं, रक्षा क्षेत्र में भी ग्लोबल पॉवर बना भारत: ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाई ताकत, इजरायल-अमेरिका-रूस की लाइन में एंट्री
इन जोकरों को सामने बैठाइए : बीजेपी की बी टीम के आरोपों पर ओवैसी का पलटवार
ISRO का EOS-09 मिशन अधूरा, लॉन्चिंग में आई तकनीकी खामी