टॉम क्रूज़ का असली मिशन इम्पॉसिबल : वो सीन जो न पहले हुआ, न शायद अब होगा!
News Image

टॉम क्रूज़ एक ग्लोबल स्टार हैं, जिन्हें मैनहैटन की ऊंची इमारतों से लेकर अफ्रीका के कबीलों तक में पहचाना जाता है। उनकी फिल्म Mission: Impossible - The Final Reckoning जल्द ही रिलीज होने वाली है। आज हम एक ऐसे सीन की बात करेंगे जिसमें टॉम ने वाकई इम्पॉसिबल को पॉसिबल कर दिया।

यह 3 मिनट 57 सेकंड का सीन न उसके पहले फिल्माया गया और न शायद भविष्य में फिल्माया जाएगा। यह सीन दुनिया के सबसे व्यस्त चौराहे टाइम स्क्वायर पर शूट हुआ था। कमाल की बात यह है कि यह Mission: Impossible सीरीज का हिस्सा नहीं है।

टॉम-खाली टाइम स्क्वायर-इतिहास फिल्म का नाम है Vanilla Sky, जो साल 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म की शुरुआत ही इस सीन से होती है। टॉम इस सीन में गाड़ी चला रहे होते हैं जो न्यूयॉर्क के टाइम स्क्वायर से गुजरती है। फिर वो अपनी कार से उतरते हैं और दौड़ लगाते हैं। थोड़ी देर बाद वो जोर से चिल्लाते भी हैं।

पूरा टाइम स्क्वायर खाली है। दुनिया की सबसे व्यस्त स्ट्रीट खाली कैसे? आजतक आपने फिल्मों से लेकर टीवी शोज और वेब सीरीज में इस जगह को देखा होगा, यहां सिर्फ भीड़ ही नजर आई होगी। असलियत में भी ऐसा ही होता है। यह दुनिया के सबसे पॉपुलर टूरिस्ट प्लेस में से एक है।

यह सीन एकदम असली है। इसके लिए रविवार के रोज टाइम स्क्वायर को खाली करवाया गया था। फिल्म की यूनिट ने इसके लिए सरकार से इजाजत ली थी। टाइम स्क्वायर को बंद करके यह सीन फिल्माया गया था। इसके पहले कभी ऐसा नहीं हुआ और लगता भी नहीं कि भविष्य में भी ऐसा होगा।

कहा जाता है कि इस सीन को फिल्माने के लिए मिली इजाजत टॉम और तब के न्यूयॉर्क शहर के मेयर Rudy Giuliani की दोस्ती का नतीजा थी। यूनिट ने इस सीन की परमिशन लेने के लिए लगे खर्चे के बारे में कभी बताया नहीं, मगर माना जाता है ये फिल्म इतिहास का सबसे महंगा सीन है।

फिल्म के निर्देशक Cameron Crowe ने साल 2020 में कहा था, इसे बहुत अच्छे से देख लीजिए। ये फिर कभी नहीं होगा।

2001 में रिलीज हुई साइंस फिक्शन साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेनिला स्काई को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। टॉम क्रूज़, पेनेलोप क्रूज़ और कैमरून डियाज़ की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म ने बाद में लोगों का दिल जीता। पॉल मैककार्टनी को वेनिला स्काई गाने के लिए ऑस्कर नामांकन भी मिला।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

महारत्न BHEL का धमाका! डिविडेंड और मुनाफे में भारी उछाल!

Story 1

स्वामी रामभद्राचार्य को मिला 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

Story 1

भारत के किसानों ने आदमपुर एयरबेस के पास पाकिस्तानी कमांडोज को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Story 1

पाक विदेश मंत्री फैला रहे फेक न्यूज, पाकिस्तानी अखबार ने ही किया फैक्ट चेक!

Story 1

सेना के अपमान पर सियासी घमासान: नेताओं के बिगड़े बोल, MP से UP तक बवाल

Story 1

इंदौर: कैलाश विजयवर्गीय ने महापौर को विधायक , पार्षदों को बताया डकैत !

Story 1

दिल्ली में अचानक बदला मौसम: तेज हवाओं के साथ बारिश, IMD का अलर्ट!

Story 1

आखिर क्यों डोमिनोज डिलीवरी बॉय को मांगनी पड़ी माफी? जानिए पूरा मामला!

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तानी पीएम का दावा - भारतीय मिसाइलों ने तबाह किए पाक एयरबेस

Story 1

जयपुर में शर्मनाक घटना: चांदी के कड़ों के लिए बेटा मां की चिता पर लेटा, अंतिम संस्कार रोकने की धमकी!