मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी है। अगर टीम आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल होती है, तो उनकी ताकत दोगुनी हो जाएगी।
प्लेऑफ में पहुंचते ही मुंबई इंडियंस के खेमे में इंग्लैंड के एक ऐसे बल्लेबाज की एंट्री होगी, जो अकेले दम पर किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस करने की क्षमता रखता है।
यह वही बल्लेबाज है जिसने पिछले सीजन में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए आईपीएल के सबसे बड़े रन चेज को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उसकी तूफानी बल्लेबाजी ने हर क्रिकेट प्रेमी का दिल जीत लिया था।
याद कीजिए आईपीएल 2024 का 42वां मैच। केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच ईडन गार्डन्स में एक यादगार मुकाबला हुआ था। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 261 रन बनाए थे।
जवाब में पंजाब ने यह लक्ष्य सिर्फ 2 विकेट खोकर 18.4 ओवर में हासिल कर लिया था। पंजाब की ओर से एक बल्लेबाज ने सिर्फ 48 गेंदों में 108 रन ठोक डाले थे। 225 के स्ट्राइक रेट से तबाही मचाने वाले उस बल्लेबाज का नाम था जॉनी बेयरस्टो। बेयरस्टो की आंधी में उस दिन केकेआर का गेंदबाजी आक्रमण मजाक बनकर रह गया था।
अब खबर है कि बेयरस्टो मुंबई इंडियंस के खेमे में शामिल हो सकते हैं। यानी आईपीएल 2025 में बेयरस्टो की एंट्री हो सकती है, लेकिन इसके लिए मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचना जरूरी है।
अगर मुंबई इंडियंस अंतिम चार में पहुंचती है, तो विल जैक्स की जगह जॉनी बेयरस्टो को टीम में शामिल किया जाएगा। इसका मतलब है कि अंतिम चार का टिकट हासिल करने के साथ ही मुंबई इंडियंस की ताकत भी दोगुनी हो जाएगी।
मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। टीम के अभी 12 मैचों के बाद 14 अंक हैं।
*🚨 BAIRSTOW TO MUMBAI INDIANS 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 15, 2025
- Bairstow is likely to replace Will Jacks in IPL 2025 if they qualify into the Playoffs. [Espn Cricinfo] pic.twitter.com/RXNWG5GgkJ
ट्रंप का यू-टर्न: भारत-पाक सीजफायर में मध्यस्थता से इनकार, तनाव कम करने में मदद का दावा
प्लेयर्स से गंदी बातें करनी चाहिए : रोहित शर्मा के इस बयान ने मचाई सनसनी!
तुर्की के बहिष्कार पर सवाल सुन क्यों हिचकिचाए पवन खेड़ा और जयराम रमेश?
मैंने सीजफायर नहीं कराया... ट्रम्प ने भारत-पाक युद्धविराम पर कबूला सच, वीडियो आया सामने
बीएसएफ जवान की वापसी पर नेहा सिंह राठौर का तंज: सरकार से सवाल पूछना ज़रूरी होता है!
दोहा में ट्रंप और अंबानी की हाई-प्रोफाइल मीटिंग: वैश्विक व्यापार में क्या है इसका मतलब?
ट्रंप का दावा: भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय फिर लेने की कोशिश, व्यापार को बताया शांति का हथियार
कट्टरपंथ की अंधी गली: माँ की गुहार भी न रोक पाई त्रासदी!
अंबानी-ट्रंप मुलाकात: भारत का कूटनीतिक प्रदर्शन, दिखा दुनिया को आईना
चीनी स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म से सेना के जवानों की टिकट बुकिंग: राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल!