तिरंगे से नाक पोंछते दिखे बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य, मचा बवाल
News Image

राजस्थान के बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें तिरंगे से अपना नाक पोंछते हुए देखा जा सकता है।

कांग्रेस नेताओं ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी विधायक पर तीखा हमला बोला है।

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, जयपुर की जनता को हर दिन देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटने वाले ये विधायक महोदय तिरंगे से नाक पोंछ रहे हैं। क्या तिरंगे का सम्मान ऐसे किया जाता है?? राष्ट्रध्वज का अपमान एक गंभीर अपराध है।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह वही हैं ना जो किसी ना किसी बिरयानी की दुकान पर अक्सर पाए जाते हैं?

बताया जा रहा है कि यह वीडियो हवामहल से बीजेपी के विधायक बालमुकुंद आचार्य की तिरंगा यात्रा का है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद बीजेपी देशभर में तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रही है।

वायरल वीडियो में बीजेपी विधायक एक हाथ में गदा लिए हुए हैं, जबकि दूसरे हाथ में ऑपरेशन सिंदूर पराक्रम अभूतपूर्व लिखा हुआ प्लेकार्ड और राष्ट्रीय ध्वज है। वीडियो में दिख रहा है कि वे अपना नाक या मुंह पोंछने के लिए तिरंगे का इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद वहां मौजूद कोई व्यक्ति उन्हें चेहरा पोंछने के लिए दूसरा कपड़ा देता है, जिसका वे इस्तेमाल करते हैं।

वीडियो में उनके पीछे बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं और पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं।

राजस्थान कांग्रेस ने भी इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए विधायक से माफी मांगने की मांग की है। राजस्थान कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, तिरंगे का अपमान, कब तक सहेगा हिंदुस्तान? भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य माफ़ी मांगो।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

भारत की पहली बुलेट ट्रेन का ट्रायल जापान में शुरू, 2026 में भारत पहुंचेगी

Story 1

भारतीय यूट्यूबर ने तुर्की में पार की हदें, महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी से मचा बवाल

Story 1

इज़राइल का लेजर हथियार: गाजा में तबाही, अमेरिका-चीन-रूस भी हैरान!

Story 1

सिक्किम में भूस्खलन: आर्मी कैंप तबाह, तीन जवान शहीद, छह लापता

Story 1

बकरीद के ये बकरे किसी अमीर से कम नहीं: 16 लाख में बिका कोहेनूर , किंग ऑफ वर्ल्ड की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश!

Story 1

भारत की पहली बुलेट ट्रेन का ट्रायल शुरू, 2026 में कर सकेंगे सफर!

Story 1

ऑपरेशन स्पाइडरवेब: ट्रक से निकले ड्रोन, रूस के 40 बमवर्षक तबाह!

Story 1

यूक्रेन का रूस को करारा जवाब: परमाणु हमला करने वाले विमान तबाह!

Story 1

यूक्रेन का पर्ल हार्बर जैसा हमला! 84 साल बाद फिर क्यों हो रही चर्चा?

Story 1

कांग्रेस 100 राहुल गांधी को बुला ले, महफ़िल तो दिग्विजय सिंह ही लूटेंगे : रामेश्वर शर्मा का तंज