मध्य प्रदेश कांग्रेस 3 जून से प्रदेश में संगठन सृजन अभियान शुरू करने जा रही है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इसकी शुरुआत करने भोपाल आ रहे हैं। पार्टी इस अभियान का ज़ोर-शोर से प्रचार कर रही है और मानती है कि यह न केवल कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा देगा, बल्कि कार्यकर्ताओं के उत्साह, विश्वास और भागीदारी को भी नई दिशा देगा।
उधर, भाजपा ने कांग्रेस में चल रही उथल-पुथल को लेकर तंज कसा है और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि संगठन सर्जन अभियान से जहां पार्टी को मजबूती मिलेगी, वहीं जिला अध्यक्षों को ताकतवर और अधिकार संपन्न बनाया जाएगा और पार्टी में मौजूद गद्दारों और भितरघातियों को चिन्हित कर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने चुटीले अंदाज में दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि दिग्विजय नीचे बैठकर कब किसे खींच लें, किसी को पता नहीं चलेगा।
रामेश्वर शर्मा ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि एक नहीं, 100 जीतू पटवारी कितनी भी दुकान सजा लें, दिग्विजय सिंह जब तक नीचे बैठेंगे, वो हर व्यक्ति के पैरों को देखते रहेंगे और कभी भी खींच कर नीचे पटक देंगे। कमलनाथ जी उस पीड़ा को भोग रहे हैं, वे इसे अच्छी तरह जानते होंगे। दिग्विजय सिंह पूरी सभा का मजा नीचे बैठकर ही ले लेते हैं।
भाजपा विधायक ने कहा कि जब दिग्विजय सिंह हैं, तब तक 100 राहुल गांधी आएं, 100 राहुल गांधी जाएं, कुछ नहीं हो सकता। दिग्विजय सिंह पूरी सभा का मजा नीचे बैठकर ही ले लेते हैं। दिग्विजय सिंह की ये चाल कांग्रेसी बाद में समझेंगे। 2-0 27 के बाद जीतू पटवारी का भी पता नहीं चलेगा।
बता दें कि संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस के नेता पिछले कई दिनों से सभाएं ले रहे हैं और बैठकें कर रहे हैं। हाल ही में जबलपुर में आयोजित जय हिन्द सभा में शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मंच पर नहीं बैठे। उन्हें मनाने पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया नीचे आए, प्रणाम किया, पैर छुए, लेकिन दिग्विजय सिंह नहीं माने। रामेश्वर शर्मा ने इसी बात पर तंज कसा है।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले ग्वालियर में आयोजित संविधान बचाओ रैली में दिग्विजय सिंह शामिल हुए थे। बताया जाता है कि उन्हें मंच पर जगह नहीं मिली थी, तभी उन्होंने ऐलान किया था कि वे अब से मंच पर नहीं बैठेंगे। जबलपुर की सभा से ज्यादा चर्चा दिग्विजय के नीचे बैठने की हुई। अब चर्चा इस बात को लेकर है कि देखते हैं राहुल गांधी की मौजूदगी में मंच पर बैठते हैं या फिर मंच के नीचे कुर्सियों पर।
*रामेश्वर शर्मा ने चुटिले अंदाज़ में कसा दिग्विजय पर तंज
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) June 2, 2025
कहा, 100 राहुल गांधी आएं 100 राहुल गांधी जाएं, 100 जीतू पटवारी दुकान सजा लें की फर्क नहीं पड़ता, दिग्विजय सिंह किसी को भी नीचे पटक सकते हैं@rameshwar4111 #bjp #rahulgandhi pic.twitter.com/8dtVTrCtn0
क्या बांग्लादेश के कंधे पर बंदूक रख भारत के खिलाफ साजिश रच रहा पाकिस्तान?
IPL में हार के बाद टूटी प्रीति जिंटा, नम आंखों से मैदान पर आईं नज़र!
तेरी गा.. फाड़ दूंगी : बरेली में गर्लफ्रेंड के लिए लड़कियों में हिंसक जंग, वीडियो वायरल
IPL 2025: RCB की जीत पर अनुष्का का सिर चकराया, विराट स्टेडियम में फूट-फूटकर रोए!
RCB-पंजाब फाइनल: ऋषि सुनक से लेकर अनुष्का शर्मा तक, सितारों से जगमगाया स्टेडियम
अमेरिका में पाकिस्तानियों को क्यों सुननी पड़ी खरी-खरी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
जर्सी RCB की, पगड़ी पंजाब की: क्रिस गेल का अनोखा अंदाज, फाइनल में दोनों टीमों को सपोर्ट!
सिपाही सौरभ देशवाल हत्याकांड: गाँव में पसरा सन्नाटा, घरों पर लटके ताले, पुलिस पर लग रहे आरोप
ऑपरेशन सिंदूर से लौटे ओवैसी, हैदराबाद में लगे समर्थन में पोस्टर!
ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान की पोल खोलने गईं BJP सांसद ने अल्जीरिया में गाया गाना, ओवैसी मुस्कुराए, कांग्रेस ने उठाए सवाल