मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलने वाली भारत की पहली बुलेट ट्रेन का ट्रायल जापान में शुरू हो गया है। जापान रणनीतिक साझेदारी के तहत दो शिंकान्सेन ट्रेन सेट E5 और E3 सीरीज भारत को उपहार में देगा।
इन ट्रेनों की डिलीवरी 2026 की शुरुआत में होगी। जापान में बुलेट ट्रेन का परीक्षण कई चरणों में होगा। हर चरण में सफल होने के बाद इसे भारत लाया जाएगा।
भारत पहुंचने के बाद इन ट्रेनों को देश की भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियों के अनुसार परखा जाएगा। भारत में दौड़ने वाली बुलेट ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम होगी।
इन ट्रेनों में अत्याधुनिक निरीक्षण प्रणाली मौजूद है, जो ट्रैक की स्थिति, तापमान सहनशीलता और धूल प्रतिरोध जैसी जानकारियां रिकॉर्ड करेगी। इन आंकड़ों का उपयोग भविष्य में मेक इन इंडिया के तहत अगली पीढ़ी की E10 सीरीज बुलेट ट्रेनों के निर्माण में किया जाएगा।
भारत में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की शुरुआत 2016 में हुई थी। मुंबई-अहमदाबाद के बीच 508 किमी लंबा ट्रैक बन रहा है। अभी मुंबई-अहमदाबाद के बीच की दूरी तय करने में 7 घंटे का समय लगता है। बुलेट ट्रेन से यह दूरी 2 घंटे 7 मिनट में पूरी की जा सकेगी।
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) मुंबई और अहमदाबाद के बीच 508 किलोमीटर लंबी हाई-स्पीड रेल लाइन का निर्माण कर रहा है। इस मार्ग का 352 किलोमीटर हिस्सा गुजरात के नौ जिलों और शेष हिस्सा महाराष्ट्र के तीन जिलों से होकर गुजरेगा।
मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर में कुल 12 स्टेशन होंगे, जिनमें ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, सूरत और वडोदरा शामिल हैं। यह कॉरिडोर यात्रा का समय घटाकर मात्र 2 घंटे 7 मिनट कर देगा, जो वर्तमान में लगभग 7 घंटे का है।
इस परियोजना में जापान की रेल सुरक्षा और विश्वसनीयता मानकों को अपनाया जा रहा है। 2016 में भारत और जापान के बीच हुए समझौते के अनुसार, इस प्रोजेक्ट की लागत का लगभग 80% हिस्सा जापान सस्ती ब्याज दर वाले येन लोन के माध्यम से प्रदान कर रहा है।
यह परियोजना केवल तेज यात्रा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से देश में रोजगार के अवसर, तकनीकी कौशल, पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
Trials of the E3 Shinkansen for India’s 1st Bullet Train — the Mumbai-Ahmedabad HSR — have begun in Japan!
— Vinod K Gowda (@vinodkspeaks) May 31, 2025
Tested for India’s unique challenges: heat, dust & high speed.#E3Shinkansen #BulletTrainIndia #ModiHaiToMumkinHai pic.twitter.com/eWsAbfvPSV
देख लो, 18 साल इंतज़ार किया, तुम अभी से ज़िद करते हो...!
जीत के बाद आंसुओं पर काबू नहीं रख पाए विराट, घुटनों पर बैठे और फफक-फफक कर रो पड़े
मेरा हीरो रो रहा है... RCB की जीत पर छलके कोहली के आंसू, सोशल मीडिया पर उमड़ा जज़्बातों का सैलाब
RCB की ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़!
आरसीबी की जीत के जश्न में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, तीन की मौत की आशंका
कांग्रेस में अंतर्कलह समाप्त! राहुल गांधी ने हरियाणा में फूंकी नई जान, तैयार किया नया प्लान
नरेंद्र, सरेंडर! राहुल गांधी का पाक सीजफायर पर तंज, भोपाल में बरसे
हरियाणा के युवा घर बैठे कमाएं ₹10,000 रोजाना! नायब सैनी सरकार की नई होम स्टे योजना
क्या बांग्लादेश के कंधे पर बंदूक रख भारत के खिलाफ साजिश रच रहा पाकिस्तान?
25वीं मंजिल के छज्जे पर बेफिक्र युवक, देखकर सहम गए लोग!