बलिया, उत्तर प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 44 वर्षीय महिला ने अपने 23 वर्षीय प्रेमी के साथ मिलकर अपने रिटायर्ड फौजी पति की हत्या कर दी।
आरोपी महिला, माया देवी ने अपने 62 वर्षीय पति, देवेंद्र राम के शरीर के 6 टुकड़े किए और उन्हें गांव के आसपास के इलाकों में फेंक दिया। देवेंद्र राम बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन से रिटायर हुए थे। उनकी माया देवी से 28 साल पहले शादी हुई थी।
बताया जा रहा है कि माया देवी का 23 वर्षीय अनिल यादव नामक एक ट्रैक्टर चालक के साथ 3-4 साल पहले अफेयर शुरू हुआ था। जब देवेंद्र को इस बारे में पता चला तो उनके बीच अक्सर लड़ाई होती थी।
देवेंद्र ने एक आलीशान घर बनवाया था और परिवार आर्थिक रूप से संपन्न था। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें से दो बेटियां नौकरी करती हैं। लेकिन माया देवी का दिल अनिल पर आ गया और दोनों ने मिलकर इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया।
माया देवी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि 9 मई को उसने अपने प्रेमी और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर पति के टुकड़े किए थे। इसके बाद उन्होंने शव के टुकड़ों को गांव से दूर फेंक दिया।
किसी को शक न हो इसलिए 10 मई को माया देवी ने अपने पति के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन बच्चों को अपनी मां के अफेयर के बारे में पता था, इसलिए उन्होंने पुलिस को इस बारे में बताया, जिसके बाद इस खूनी प्रेम कहानी का खुलासा हुआ।
11 मई को पुलिस ने शव के टुकड़े बरामद कर लिए। माया देवी ने बताया कि उसने पति का सिर घाघरा नदी में फेंक दिया था ताकि उसकी पहचान न हो सके।
इस घटना के बाद बलिया के बहादुरपुर मोहल्ले में खौफ का माहौल है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। खबर है कि पुलिस से छिपकर भाग रहे आरोपी के पैर पर गोली भी मारी है।
*बलिया में एक महिला ने 23 साल के प्रेमी के साथ मिलकर अपने रिटायर्ड पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने पति के छह टुकड़े किए। अलग अलग जगहों पर जाकर फेंक दिया।
— Rajesh Sahu (@askrajeshsahu) May 15, 2025
ऐसा नहीं था कि किसी चीज की कमी थी। पति ने आलीशान घर बनवाया था। तीन बेटियां और एक बेटा था। दो बेटियां नौकरी में हैं।… pic.twitter.com/mk2tuzYDfh
ऑपरेशन सिंदूर के शहीद दिनेश कुमार के परिवार को 4 करोड़ की मदद, गांव बनेगा दिनेशपुर
कर्नल सोफिया कुरैशी का डीपफेक वीडियो वायरल, लोग बोले- तुरंत करो अरेस्ट
सेना को करीब आने दो, बहन बोली- सरेंडर कर दो! त्राल मुठभेड़ में ढेर आतंकी आमिर का आखिरी वीडियो
नीतीश जी, मोदी जी, रोक सको तो रोक लो : अंबेडकर छात्रावास में राहुल गांधी का ज़ोरदार प्रदर्शन
भारतीय क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव: गंभीर निभाएंगे अहम भूमिका!
भारत से हार की दुआ करने वाले को मिला IPL 2025 का कॉन्ट्रैक्ट!
दरभंगा में राहुल गांधी की ज़बरदस्ती एंट्री, पीएम मोदी पर साधा निशाना
27 महीने बाद स्टार गेंदबाज की वापसी! इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला टीम घोषित
लालू परिवार पर बीजेपी का हमला, तेजस्वी का पलटवार - घोटालों का गैंग्स ऑफ घोटालेबाज वीडियो जारी!
तिरंगे से नाक पोंछते दिखे बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य, मचा बवाल