कश्मीर हमारा, दखलंदाजी मंजूर नहीं: भारत का ट्रंप को करारा जवाब
News Image

नई दिल्ली: भारत ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जम्मू-कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और किसी भी तीसरे पक्ष का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया, जिसमें उन्होंने कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की पेशकश की थी।

मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि जम्मू-कश्मीर से जुड़े सभी मुद्दों का समाधान भारत और पाकिस्तान मिलकर करेंगे, और इसमें किसी भी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान की जंग हारने के बाद ढोल बजाने की पुरानी आदत है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भारतीय सेना की क्षमता देखी है, और ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के कई ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया था। हमारा लक्ष्य केवल आतंकवादी ढांचे थे।

प्रवक्ता ने कहा कि 9 मई की रात पाकिस्तान का हमला विफल कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के एयरबेस तबाह होने के बाद पाकिस्तान ने डीजीएमओ स्तर की बातचीत की पेशकश की थी। पाकिस्तान में हुए हमले की सैटेलाइट तस्वीरें मौजूद हैं, जो हर सवाल का जवाब देंगी।

विदेश मंत्रालय ने यह भी साफ किया कि भारत को पाक-अधिकृत कश्मीर (पीओके) के मुद्दे पर भी किसी भी तीसरे पक्ष की दखलंदाजी मंजूर नहीं है। मंत्रालय ने कहा कि सिंधु जल संधि को फिलहाल सस्पेंड रखा गया है, और भारत सरकार की ओर से यह निर्णय लिया गया है। पाकिस्तान की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

भारत पहलगाम हमले की जिम्मेदारी लेने वाले टीआरएफ को यूएनएससी में आतंकी संगठन के तौर पर लिस्टेड कराएगा। जांच की रिपोर्ट से जल्द अपडेट कराया जाएगा।

मंत्रालय ने कहा कि भारत ने सिर्फ पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। अगर पाकिस्तान की ओर से हमला होता है तो हम भी हमला करेंगे। अगर वे शांत रहते हैं तो हम भी शांत रहेंगे।

7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने से लेकर 10 मई को गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद करने पर सहमति बनने तक, भारतीय और अमेरिकी नेताओं के बीच उभरते सैन्य हालात पर बातचीत हुई। इनमें से किसी भी चर्चा में व्यापार को लेकर कोई बात नहीं हुई।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अमेरिका सऊदी अरब को 12 लाख करोड़ के हथियार बेचेगा, MBS से 51 लाख करोड़ वसूलेंगे ट्रंप

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: मैक्सार की तस्वीरों ने खोली पाकिस्तान की पोल, तबाह हुए हवाई अड्डे

Story 1

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद विराट कोहली पत्नी संग पहुंचे प्रेमानंद महाराज के शरण में

Story 1

मोदी के दौरे से उत्साहित ओवैसी का पाक पर कटाक्ष: क्या रहीम यार खान में उतर पाएंगे चीनी विमान?

Story 1

आतंकियों की बहनें कहे जाने पर भड़के लोग, बीजेपी मंत्री विजय शाह विवादों में!

Story 1

भारतीय एयरस्ट्राइक का करारा प्रहार: तबाह हुए पाक एयरबेस, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

Story 1

भारत का ऑपरेशन सिंदूर: पाक चौकियों पर भीषण हवाई हमला!

Story 1

ट्रंप का दावा: भारत-पाक सीजफायर में सौदेबाजी का हाथ!

Story 1

आदमपुर एयरबेस पर गरजे PM मोदी, जवानों संग भारत माता की जय से गूंजा आसमान! पाकिस्तान का झूठ बेनकाब!

Story 1

मराठी बोलो, तभी पैसे मिलेंगे : मुंबई में पिज्जा डिलीवरी बॉय से दंपति का विवाद