टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम पहुंचे।
विराट और अनुष्का ने दो घंटे से अधिक समय आश्रम में बिताया, जहां प्रेमानंद जी ने उन्हें विशेष उपदेश दिए।
12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, विराट मुंबई से दिल्ली पहुंचे और फिर वृंदावन में अनुष्का के साथ नजर आए।
विराट और अनुष्का पहले भी कई बार प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद ले चुके हैं।
आश्रम पहुंचने पर, विराट और अनुष्का ने हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर महाराज जी को प्रणाम किया। महाराज जी ने उनसे पूछा, प्रसन्न हो? जिसके जवाब में दोनों ने मुस्कुराते हुए हां में सिर हिलाया।
महाराज जी ने काफी देर तक विराट और अनुष्का से बात की, कोहली उनकी बातों को ध्यान से सुनते रहे।
प्रेमानंद महाराज ने विराट-अनुष्का को भगवान का नाम जपते रहने की सलाह दी। मुलाकात का वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों खुश और संतुष्ट दिख रहे हैं।
यह पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज जी की शरण में पहुंचे हैं। इससे पहले, उन्होंने 4 जनवरी 2023 को और इस साल की शुरुआत में भी महाराज जी से आशीर्वाद लिया था, तब उनके साथ बच्चे वामिका और अकाय भी थे।
विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के अपने 14 साल के सफर के बारे में लिखा। उन्होंने कहा कि इस फॉर्मेट ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है और इसे छोड़ना आसान नहीं है, लेकिन उन्हें यह सही लगता है।
कोहली ने यह भी कहा कि वह खेल, मैदान पर खेलने वाले लोगों और इस सफर में साथ देने वाले सभी लोगों के प्रति आभारी हैं। वे हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए याद रखेंगे।
इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले कोहली का संन्यास उनके प्रशंसकों के लिए एक बड़ा झटका है, जो उनसे इस सीरीज में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे थे। विराट कोहली को टीम इंडिया के टेस्ट फॉर्मेट का सबसे सफल कप्तान माना जाता है, उनकी कप्तानी में टीम ने 68 मैचों में से 40 में जीत हासिल की।
Virat Kohli & Anushka Sharma से पूज्य महाराज जी की क्या वार्तालाप हुई ? Bhajan Marg pic.twitter.com/7IWWjIfJHB
— Bhajan Marg (@RadhaKeliKunj) May 13, 2025
WTC फाइनल भारत में कराने की BCCI की ज़िद, ICC का चौंकाने वाला फैसला!
सेल्फी क्रेज बना कहर: पुणे में पुराना पुल गिरने से मची तबाही, कई लोग बहे
इजरायली हमले में धराशायी ईरानी न्यूज़ स्टूडियो, लाइव प्रसारण के दौरान मिसाइल गिरी!
विदेशी सांसद ने छुए PM मोदी के पैर, जानिए कैसा था प्रधानमंत्री का रिएक्शन
तुर्किए के हमले ने कैसे बांटा साइप्रस, और क्यों खास है सबसे पुरानी वाइन और बिल्लियों का ये देश?
इतनी गोलियां मारूंगी कि... बेटी ने पिता से बदसलूकी करने वाले पेट्रोल पंप कर्मचारी पर तान दी रिवॉल्वर!
साइप्रस में अप्रत्याशित दृश्य: पीएम मोदी के सामने झुकी महिला, छुए पैर
बिहार में अगले 2-3 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
राजा रघुवंशी हत्याकांड: हत्या से पहले का वीडियो आया सामने, ट्रैकिंग करते दिखे सोनम और राजा!
यूरोप की ओर अमेरिकी विशाल उड़ते पेट्रोल पंप , बढ़ी सैन्य हलचल!